UP: 50 घंटे में 40 मौत, सैकड़ों मकान जमींदोज… लखनऊगोरखपुर से लेकर 75 जिलों में बारिश से हाहाकार​

UP: 50 घंटे में 40 मौत, सैकड़ों मकान जमींदोज… लखनऊगोरखपुर से लेकर 75 जिलों में बारिश से हाहाकार​

वैसे तो हथिया नक्षत्र चल रहा है. इसमें आंधी तूफान वाली बारिश तो होती ही है. लेकिन इस बार इस नक्षत्र में हुई बारिश ने उत्तर प्रदेश में कहर बरपाया है. राजधानी लखनऊ और आसपास के कई जिलों में बीते 60 घंटे से बारिश का दौर बदस्तूर जारी है. बिना रूके यहां कभी तेज तो कभी धीमी बारिश हो रही है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में प्रदेश के लगभग सभी जिलों में भारी हुई है.

इस दौरान तेज आंधी तूफान के साथ कई जगह आकाशीय बिजली गिरने की भी घटनाएं हुई है. इससे प्रदेश में जानमाल का काफी नुकसान भी हुआ है. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में सर्वाधिक बारिश बहराइच, फर्रुखाबाद शाहजहांपुर, हमीरपुर, बांदा, कानपुर में हुई है. मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र से जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक गहन अवदाब का असर अब धीरेधीरे कम हो रहा है. इसकी वजह से आज से मध्य यूपी और दक्षिणी यूपी में बारिश बंद हो जाएगी.

सोमवार से मिलेगी राहत

मौसम विभाग के मुताबिक आज तराई वाले इलाकों में बारिश हो सकती है, लेकिन सोमवार यानी 28 सितंबर से मौसम ड्राई होने लगेगा. मौसम विभाग के मुताबिक महज 24 घंटे में ही यूपी में 1845 प्रतिशत से भी अधिक बारिश हुई है. आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश 1 जून से 26 जून तक अनुमानित बारिश 739 मिली मीटर होने का अनुमान था, लेकिन इस बार 751 मिली मीटर रिकॉर्ड हुई है. यह सामान्य से करीब 2% से भी अधिक है.

इन जिलों में ज्यादा हुई बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक इस मानसून सीजन में सर्वाधिक बारिश बहराइच में 193 एमएम दर्ज हुई है. वहीं बांदा में 153, फर्रुखाबाद में 139, कन्नौज में 137, कानपुर नगर में 111, लखीमपुर खीरी में 163, लखनऊ में 125, श्रावस्ती में 127, हमीरपुर में 164, महोबा में 137, शाहजहांपुर में 162 एमएम रिकॉर्ड हुई है. मौसम विभाग ने आज लखनऊ में बारिश थमने की संभावना व्यक्त की है. हालांकि आसमान में बादल छाए रहेंगे.

पानीपानी राजधानी

लखनऊ में करीब 60 घंटों से हो रही लगातार बारिश की वजह से जगह जगह जलभराव हो गया है. शहर के जानकीपुरम, आशियाना, रुचि खंड, रश्मि खंड, सरोजिनी नगर, गोमती नगर समेत कई पॉश इलाकों में भी सड़कें जलमग्न हैं. आशियाना इलाके में तो लोगों घरों तक में बरसानी पानी घुस गया है. इसकी वजह से जन जीवन बुरी तरह अस्तव्यस्त हो गया है.

काल बनी बारिश

यूपी में हो रही बारिश के दौरान अलग अलग हादसों में गोरखपुर में 5 लोगों की मौत हुई है. वहीं फतेहपुर में मकान ढहने से आठ साल के बच्चे की मौत हो गई. इसी प्रकार बांदा में भी मकान गिरने से 70 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है. गोंडा में बाइक के ऊपर पेड़ गिरने से दो की मौत हो गई. इसी प्रकार, लखीमपुर खीरी और बाराबंकी में हुए अलग अलग हादसों में 33 लोगों की मौत हुई है. वहीं बस्ती में एक, अमेठी और हमीरपुर में दोदो लोगों की मौत हुई है. इसी प्रकार अन्य जिलों में भी मौतें हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *