रूह कंपा​​ देने वाली वारदात: पत्नी ने लट्ठ से पति को मार डाला, ड्रम में जलाने की कोशिश… फिर रेत में दफना दिया शव

रूह कंपा​​ देने वाली वारदात: पत्नी ने लट्ठ से पति को मार डाला, ड्रम में जलाने की कोशिश… फिर रेत में दफना दिया शव

आलीराजपुर |26 सितंबर 2026| मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले के उदयगढ़ थाना क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर साक्ष्य मिटाने की खौफनाक साजिश रची। वारदात के बाद उसने शव को ड्रम में रखकर जलाने का प्रयास किया और जब शव आधा-अधूरा जला, तो उसे अपने ही घर के पीछे बने कमरे में रेत के नीचे दफना दिया। करीब 17 दिनों तक इस राज को छिपाए रखा गया, लेकिन आखिरकार कानून के लंबे हाथों से आरोपी पत्नी बच नहीं सकी।

बेटे को हुआ शक तो सामने आई घर में दबी सच्चाई

इस पूरी वारदात का खुलासा तब हुआ जब मृतक रामा वाकला का बेटा राहुल कई दिनों से अपने पिता को न देखकर चिंतित हुआ। जब उसने अपनी मां नाहजुबाई से पिता के बारे में सवाल किए, तो उसकी बातों और हाव-भाव पर संदेह गहरा गया। इसके बाद राहुल ने घर की सघन तलाशी ली। जब उसने घर के पीछे बने एक कमरे में रखे रेत को हटाया, तो उसके उड़ गए, नीचे उसके पिता की अधजली लाश दबी हुई थी। बेटे ने तुरंत शव को बाहर निकाला और घटना की जानकारी उदयगढ़ थाना पुलिस को दी।

चरित्र पर संदेह बना हत्या की मुख्य वजह

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जब पुलिस ने आरोपी पत्नी नाहजुबाई को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। नाहजुबाई ने बताया कि उसका पति उस पर चरित्र को लेकर शक करता था और इसी बात को लेकर घर में रोजाना तीखे विवाद होते थे। इसी बात से तंग आकर उसने पति पर लट्ठ से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

आरोपी महिला गिरफ्तार, भेजी गई जेल

मामले की जानकारी देते हुए एसडीओपी आशुतोष पटेल ने बताया कि शिकायतकर्ता की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। बता दें कि पूछताछ में चरित्र शंका की बात ही हत्या का मुख्य कारण बनकर सामने आई है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। वहीं, अदालत में पेशी के बाद न्यायालय ने महिला को जेल भेज दिया है, जबकि पुलिस घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों को जुटाने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *