Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

AFG vs SL सीरीज पर मंडराया खतरा, सभी मैचों के स्थगित होने की आशंका; सामने आया बड़ी रिपोर्ट

 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के समापन के बाद अब दुनिया भर की टीमें आगामी द्विपक्षीय सीरीज की तैयारियों में जुट गई हैं। इसी क्रम में अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच व्हाइट बॉल सीरीज खेली जानी थी, जिसका कार्यक्रम भी पहले ही जारी कर दिया गया था।

हालांकि अब इस सीरीज (AFG vs SL) के आयोजन पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मौजूदा हालात को देखते हुए इस पूरी सीरीज को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जा सकता है। फिलहाल दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड की ओर से इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

AFG vs SL: जियोपॉलिटिकल टेंशन की वजह से पोस्टपोन हो सकती है सीरीज

क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम एशिया में चल रहे सैन्य संघर्ष के कारण इस सीरीज के आयोजन को लेकर चिंता बढ़ गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अफगानिस्तान और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड इस बात पर सहमत हैं कि मौजूदा परिस्थितियों में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इस सीरीज का आयोजन करना मुश्किल हो सकता है।

हालांकि दोनों बोर्ड अभी अन्य विकल्पों पर विचार कर रहे हैं, लेकिन लॉजिस्टिक और सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों के कारण इस सीरीज को किसी दूसरे देश में शिफ्ट करना भी आसान नहीं माना जा रहा है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस दौरे को फिलहाल टाल दिया जाए।

AFG vs SL: दोनों देशों के बीच खेले जाने थे छह मुकाबले

इस दौरे (AFG vs SL) पर अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच कुल छह व्हाइट बॉल मैच खेले जाने थे। सीरीज की शुरुआत तीन मैचों की टी20 सीरीज से होनी थी, जिसके मुकाबले 13, 15 और 17 मार्च को शारजाह में खेले जाने तय थे।

इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैच भी खेले जाने थे, जो 20, 22 और 25 मार्च को दुबई में आयोजित होने वाले थे। लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए इस सीरीज के तय कार्यक्रम के अनुसार खेले जाने की संभावना अब काफी कम मानी जा रही है। हाल ही में नेपाल में होने वाले ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 के कुछ मैच भी इसी वजह से स्थगित कर दिए गए थे।

AFG vs SL: नए कप्तान के अंडर में खेलने वाली थी अफगानिस्तान टीम

यह सीरीज (AFG vs SL) अफगानिस्तान टीम के लिए खास मानी जा रही थी, क्योंकि टीम पहली बार इब्राहिम जादरान की कप्तानी में मैदान पर उतरने वाली थी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद राशिद खान ने कप्तानी छोड़ दी थी, जिसके बाद जादरान को यह जिम्मेदारी सौंपी गई।

ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ यह व्हाइट बॉल सीरीज (AFG vs SL) जादरान के लिए कप्तान के तौर पर पहला बड़ा मौका बनने वाली थी। हालांकि अब अगर यह सीरीज स्थगित होती है तो अफगानिस्तान टीम को अपने नए कप्तान के साथ शुरुआत करने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

AFG vs SL: टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का रहा मिला-जुला प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान की टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी, जिससे टीम के प्रदर्शन को लेकर कई सवाल उठे थे। वहीं श्रीलंका की टीम भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी और सुपर-8 चरण से आगे नहीं बढ़ पाई।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply