
Kumar Sanu And Kunickaa Sadanand Fake Photo: एक्ट्रेस कुनिका सदानंद इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल एक AI जनरेटेड तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं। इस तस्वीर में उन्हें मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ दिखाया गया, जिसे एक यूजर ने शेयर करते हुए उन्हें टैग भी किया। हालांकि, यह तस्वीर पूरी तरह फर्जी थी, जिस पर अब एक्ट्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
AI फोटो शेयर करने पर कुनिका सदानंद का फूटा गुस्सा
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने AI तकनीक से बनाई गई तस्वीर शेयर करते हुए कुनिका को टैग किया और उनसे प्रतिक्रिया मांगी। इस पर एक्ट्रेस भड़क गईं और उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ऐसी हरकतें गलत हैं और इससे लोगों की निजी जिंदगी प्रभावित होती है।
ने यूजर को जवाब देते हुए लिखा कि यह बेहद शर्मनाक है, क्योंकि जिस व्यक्ति के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है, वह शादीशुदा है और उनका परिवार भी है। उन्होंने यह भी बताया कि संबंधित व्यक्ति को कोर्ट से पर्सनैलिटी राइट्स मिले हुए हैं।
Sharam karo, this man is happily married and he has kids, you should also know he has personality rights given to him by the court, u will get into trouble for this.😡 Stop dragging him or my personal life fandom wars. Give the due respect to a persons rights. i’m reporting u for…
— Kunickaa Sadanand (@Kunickaa)
मानहानि केस की दी चेतावनी
एक्ट्रेस ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए यूजर को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की फर्जी तस्वीरें और अफवाहें फैलाना गलत है और इससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचता है। कुनिका ने साफ तौर पर कहा कि वह इस मामले में मानहानि का केस दर्ज कर सकती हैं और यूजर से तुरंत पोस्ट हटाने की मांग की। उन्होंने लोगों से अपील भी की कि किसी की निजी जिंदगी को फैन वॉर या मजाक का हिस्सा न बनाएं।
कुमार सानू संग रिश्ते पर किया था खुलासा
गौरतलब है कि कुनिका सदानंद ने पहले एक इंटरव्यू में के साथ अपने पुराने रिश्ते को लेकर खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि दोनों करीब छह साल तक रिलेशनशिप में रहे थे।
एक्ट्रेस ने कहा था कि वह इस रिश्ते को आगे बढ़ाकर शादी करना चाहती थीं, लेकिन सानू पहले से शादीशुदा थे। उन्होंने यह भी बताया कि अगर वह उनके साथ होतीं, तो शायद अपने करियर में वह मुकाम हासिल नहीं कर पातीं, क्योंकि उनके काम पर कई तरह की पाबंदियां होतीं।
फैंस को दिया खास संदेश
इस पूरे विवाद के बाद कुनिका ने साफ किया कि किसी भी सेलिब्रिटी की पर्सनल लाइफ का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने फेक कंटेंट और AI के गलत इस्तेमाल के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए लोगों को जिम्मेदारी से सोशल मीडिया इस्तेमाल करने की सलाह दी।



