Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

Anupama Spoiler: अनुपमा में आया नया ट्विस्ट, मां बनने से इनकार करेगी राही, वसुंधरा फिर बनेगी विलेन

Anupama Spoiler: अनुपमा में आया नया ट्विस्ट, मां बनने से इनकार करेगी राही, वसुंधरा फिर बनेगी विलेन

Anupama Upcoming Episode: स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा एक बार फिर बड़े ट्विस्ट और हाई-वोल्टेज ड्रामे के साथ दर्शकों को बांधे रखने वाला है। हालिया एपिसोड्स में जहां वसुंधरा का बदला हुआ रूप देखने को मिला और उसने अनुपमा से माफी मांगकर सबको चौंका दिया, वहीं आने वाले एपिसोड्स में उसका वही पुराना राक्षसी अवतार लौटता नजर आएगा। इसकी वजह बनेगी राही, जिसका एक फैसला पूरे कोठारी हाउस में भूचाल ले आएगा।

कहानी के मुताबिक, पराग अपने घर में वसुंधरा का जन्मदिन धूमधाम से मनाने का फैसला करता है और इस खास मौके पर शाह परिवार को भी न्योता भेजता है। शुरुआत में शाह परिवार कोठारी हाउस आने में नखरे दिखाता है, लेकिन आखिरकार सभी वहां पहुंचते हैं। जन्मदिन के बहाने कोठारी हाउस में खुशी का माहौल बनता है और वसुंधरा खुद शाह परिवार और अनुपमा का स्वागत करती नजर आती है। वहीं परी की भी ससुराल में औपचारिक एंट्री होती है, जिसे देखकर अनुपमा भावुक हो जाती है।

परी का पक्ष लेगी वसुंधरा

हालांकि ये खुशियां ज्यादा देर टिकने वाली नहीं हैं। कोठारी हाउस में कदम रखते ही परी को सास के तानों का सामना करना पड़ता है। राजा की मां उसे घर में अपनाने से साफ इनकार कर देती है, लेकिन इस बार वसुंधरा बीच में आकर परी का पक्ष लेती है और राजा की मां को चुप करा देती है। इस सीन के बाद दर्शकों को लगता है कि शायद वसुंधरा सच में बदल चुकी है, लेकिन जल्द ही सच्चाई सामने आ जाती है।

मां बनने के लिए तैयार नहीं है राही

वसुंधरा के जन्मदिन के दौरान प्रेम और राही के बीच एक गंभीर बातचीत होती है। प्रेम राही से कहता है कि वह पिता बनना चाहता है और परिवार को आगे बढ़ाना चाहता है। यह सुनकर राही चौंक जाती है और साफ शब्दों में कह देती है कि वह अभी मां बनने के लिए तैयार नहीं है। राही बताती है कि वह अपने करियर पर फोकस करना चाहती है और अभी इस जिम्मेदारी को नहीं निभा सकती। यहीं से कहानी नया मोड़ लेती है।

राही की बातों से खौलेगा वसुंधरा का खून

राही की यह बात किसी तरह वसुंधरा के कानों तक पहुंच जाती है। मां बनने से इनकार सुनते ही । वह राही के फैसले को परिवार और संस्कारों के खिलाफ मानती है और उसे सबक सिखाने की ठान लेती है। गुस्से में वसुंधरा यह भी भूल जाती है कि अनुपमा ने मुश्किल वक्त में उसकी कितनी मदद की थी।

अनुपमा को सरेआम जलील करेगी वसुंधरा

आने वाले एपिसोड्स में वसुंधरा अपने ही जन्मदिन पर को सरेआम जलील करती नजर आएगी। वह शाह परिवार की परवरिश पर सवाल उठाएगी और अनुपमा को नीचा दिखाने की कोशिश करेगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनुपमा एक बार फिर सब कुछ सहकर चुप रहेगी या वसुंधरा को करारा जवाब देगी। दर्शकों के लिए आने वाले एपिसोड्स जबरदस्त ड्रामा और इमोशनल टकराव से भरपूर होने वाले हैं।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply