Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

Anupama Spoiler: वसुंधरा की भांजी करेगी अनुपमा का अपमान, राही बनेगी मां की ढाल, पाखी की शादी से मचेगा हंगामा

Anupama Spoiler: वसुंधरा की भांजी करेगी अनुपमा का अपमान, राही बनेगी मां की ढाल, पाखी की शादी से मचेगा हंगामा

Anupama Upcoming Episode: टीवी का पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ एक बार फिर दर्शकों को इमोशनल और हाई-वोल्टेज ड्रामे का डोज देने के लिए तैयार है। रुपाली गांगुली के किरदार अनुपमा की जिंदगी में अब एक नया चैप्टर शुरू होने वाला है, जहां उसे प्यार से ज्यादा तानों और बेइज्जती का सामना करना पड़ेगा। वसुंधरा भले ही ऊपर से अनुपमा और उसके परिवार को अपनाती नजर आ रही हों, लेकिन उनके घर में एंट्री लेते ही अनुपमा की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

आने वाले एपिसोड्स में दिखाया जाएगा कि राही के गिरने और हाथ में चोट लगने के बाद अनुपमा उसकी सारी जिम्मेदारियां अपने कंधों पर ले लेती है। प्रेम के कहने पर अनुपमा में रुक जाती है, लेकिन यहां उसका स्वागत एक मेहमान की तरह नहीं, बल्कि नौकरानी की तरह किया जाएगा। राही की ससुराल में अनुपमा दिन-रात काम करती नजर आएगी।

वसुंधरा की भांजी करेगी अनुपमा का अपमान

घर में आते ही वसुंधरा की भांजी अनुपमा से तीखी बातें करेगी और साफ कहेगी कि लड़कियों के ससुराल में मायके वालों का रहना अच्छा नहीं लगता। हालात उस वक्त बिगड़ जाएंगे जब गलती से अनुपमा उसकी बातें सुन लेगी। भांजी को लगेगा कि अनुपमा चोरी-छिपे बातें सुन रही है और वह उस पर भड़क जाएगी। वसुंधरा की भांजी बार-बार अनुपमा को गलत साबित करने की कोशिश करेगी, लेकिन राही अपनी मां की बेइज्जती होते नहीं देख पाएगी।

पाखी की शादी से मचेगा हंगामा

राही खुलकर अपनी बुआ के खिलाफ खड़ी होगी और अनुपमा का साथ देगी। यह टकराव आने वाले एपिसोड्स में बड़ा मोड़ लेने वाला है। इधर अनुपमा को बताए बिना के साथ शादी करने निकल जाएगी। जब इस बात का पता अनुपमा को चलेगा, तो उसे गहरा सदमा लगेगा। परिवार वाले भी पाखी के इस फैसले से हैरान रह जाएंगे।

अनुपमा देगी करारा जवाब

जल्द ही अनुपमा को एहसास हो जाएगा कि वसुंधरा की भांजी जानबूझकर उसे नीचा दिखाने की कोशिश कर रही है। ऐसे में मौका मिलते ही अनुपमा अपने अंदाज में उसे करारा सबक सिखाएगी। उधर प्रार्थना के मां बनने की खबर सुनते ही माही और गौतम का दिमाग खराब हो जाएगा। दोनों अंश और प्रार्थना के बच्चे को लेकर साजिश रचते नजर आएंगे, जिससे कहानी में नया तूफान आएगा।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply