Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

Box Office Collection: तापसी पन्नू की अस्सी ने मारी बाजी, मृणाल ठाकुर की दो दीवाने सहर में की रफ्तार हुई धीमी

Box Office Collection: तापसी पन्नू की अस्सी ने मारी बाजी, मृणाल ठाकुर की दो दीवाने सहर में की रफ्तार हुई धीमी

Assi Vs Do Deewane Seher Mein BO Day 5 Collection: मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘दो दीवाने सहर में’ और तापसी पन्नू की कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का प्रीमियर 20 फरवरी को हुआ था। दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। एक तरफ मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, तो दूसरी ओर तापसी पन्नू की कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’। हालांकि दोनों ही फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में संघर्ष करती नजर आ रही हैं।

‘दो दीवाने सहर में’ को रवि उदयवार ने डायरेक्ट किया है और इसे संजय लीला भंसाली समेत कई निर्माताओं ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म ने पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। दूसरे दिन कमाई 1.5 करोड़ रही, जबकि रविवार को इसने 1.45 करोड़ रुपये जुटाए। वीकेंड के बाद सोमवार को कलेक्शन में गिरावट आई और फिल्म सिर्फ 60 लाख रुपये कमा सकी।

दो दीवाने सहर में का कलेक्शन

मंगलवार यानी पांचवें दिन भी फिल्म की हालत में खास सुधार नहीं दिखा। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार ‘दो दीवाने सहर में’ ने 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘दो दीवाने सहर में’ की पांच दिनों की कुल नेट कमाई 5.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

अस्सी की कमाई

वहीं ‘अस्सी’ को अनुभव सिन्हा ने निर्देशित किया है। फिल्म को भूषण कुमार, कृष्णन कुमार और अनुभव सिन्हा ने बनारस मीडियावर्क्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। ‘अस्सी’ ने 1 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। दूसरे और तीसरे दिन फिल्म ने 1.6-1.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि चौथे दिन इसकी कमाई गिरकर 70 लाख रुपये रह गई।

मंगलवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मंगलवार को फिल्म में करीब 21 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली और इसने लगभग 85 लाख रुपये का कारोबार किया। इसी के साथ ‘अस्सी’ की पांच दिनों की कुल नेट कमाई 5.75 करोड़ रुपये हो गई है। अगर पांचवें दिन की कमाई की बात करें तो ‘अस्सी’ ने को पछाड़ दिया है। हालांकि दोनों फिल्मों की कुल कमाई बेहद सीमित है और वीकडेज में इनकी रफ्तार धीमी बनी हुई है। अब देखना होगा कि आने वाले वीकेंड पर इनमें से कौन-सी फिल्म पर बेहतर प्रदर्शन कर पाती है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply