
Dhurandhar 2 vs Ustaad Bhagat Singh Collection: 19 मार्च 2026 का दिन बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए ऐतिहासिक रहा। इस दिन रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ और पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। दोनों फिल्मों ने शानदार ओपनिंग की, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 ने अपनी धूम मचाते हुए रिकॉर्ड तोड़ दिए।
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया और इतिहास रच दिया। दूसरे दिन फिल्म ने 80.72 करोड़ कमाए। तीसरे और चौथे दिन, वीकेंड और ईद का फायदा उठाते हुए फिल्म ने क्रमशः 113 करोड़ और 114.85 करोड़ का कलेक्शन किया। वीकडे आते ही कमाई में थोड़ी गिरावट आई, पांचवे दिन फिल्म ने 65 करोड़ और छठे दिन 56.55 करोड़ रुपए कमाए।
धुरंधर 2 का कलेक्शन
‘धुरंधर 2’ ने कुल मिलाकर 6 दिनों में 575.67 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 687.43 करोड़, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 919 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। वहीं 6 दिनों में ही ‘धुरंधर 2’ ने ‘जवान’, ‘एनिमल’ और ‘पुष्पा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड को चकनाचूर करते हुए 500 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है।
उस्ताद भगत सिंह की कमाई
साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म ने ओपनिंग डे पर 34.75 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। इसके बाद फिल्म की कमाई लगातार घटती रही, लेकिन फिर भी यह करोड़ों में कलेक्शन करती रही। दूसरे दिन 9 करोड़, तीसरे दिन 9.10 करोड़, चौथे दिन 7.50 करोड़, पांचवे दिन 2.50 करोड़ और छठे दिन 1.75 करोड़ का कलेक्शन हुआ। 6 दिनों में कुल कलेक्शन 64.60 करोड़ रुपये रहा। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 76.05 करोड़, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 86.47 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
स्टार-कास्ट की दमदार पर्फॉर्मेंस
में आदित्य धर के डायरेक्शन में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। वहीं, उस्ताद भगत सिंह में पवन कल्याण, श्रीलीला, राशि खन्ना और अन्य दिग्गज सितारे अहम भूमिकाओं में हैं। ओपनिंग और 6 दिन के कलेक्शन से साफ है कि ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर सफलता हासिल की है, जबकि ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने अपने स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया। रणवीर सिंह और आदित्य धर की टीम ने साबित कर दिया कि सही डायरेक्शन और स्टार-कास्ट से फिल्में रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं।



