
Budget Reactions On Social Media: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार, 1 फरवरी 2026 को संसद में अपना रिकॉर्ड 9वां आम बजट पेश किया। हर साल की तरह इस बार भी मिडिल क्लास सबसे बड़ा मुद्दा बनकर उभरा।
बजट में विकास और अर्थव्यवस्था को लेकर बड़े लक्ष्य रखे गए, लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र कुछ और ही रहा। पेश होते ही X (पहले ट्विटर) पर मीम्स और मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। आइए देखते हैं बजट से जुड़े कुछ मजेदार मीम्स…
- एक यूजर ने निर्मला सीतारमण की फोटो शेयर कर बजट के निष्कर्ष और वित्त मंत्री को वसूली ताई बताया।
Summary of Budget Day 2026
feat वसूली ताई 😎— Paras (@atheistParas)
- सिगरेट पर 40% टैक्स लगने के बाद एक यूजर ने मजेदार मीम शेयर किया, जिसमें ग्राहक दुकानदार से पूछता है कि 10 वाली सिगरेट कितने की है जी।
Cigarette pe 40% GST lagne ke baad 😭😹
— Byomkesh (@byomkesbakshy)
- एक अन्य यूजर ने फिल्म 3 Idiots के एक सीन की तस्वीर लगाकर सिलवर, गोल्ड, इंट्राडे, लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर की वर्तमान स्थिति बताई, जिसमें सभी दुखी और शक्लें उतरी हुईं हैं।
All types of investors right now.
— Sagar (@sagarcasm)
- एक यूजर ने बजट का रेफरेंस फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ के मशहूर डायलॉग से दिया- तू समझ के अपुन को सिखा देना।
*Budget 2026 exists*
Me to my commerce friend— Vivek Gautam (@Imvivek04)
- एक यूजर ने बजट को लेकर मिडिल क्लास का दर्द फनी अंदाज में शेयर किया।
Middle Class waiting for Tax Relief in
— अkhil✨️ (@bas_kar_oyee)



