
Image Source : UNSPLASH
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत को मेडिकल टूरिज्म हब के रूप में बढ़ावा देने के लिए मैं देश में 5 क्षेत्रीय हब स्थापित करने हेतु राज्यों को सहायता देने की एक योजना का प्रस्ताव करती हूं। साथ ही, 50 प्रतिशत जिला अस्पतालों में इमरजेंसी और ट्रामा सेंटर की स्थापना करेंगे। इसके अलावा, 5 पूर्वादय राज्यों में 5 पर्यटन स्थल का निर्माण करेंगे। मंदिरों और मठों का संरक्षण करेंगे।
नॉर्थ ईस्ट के 6 राज्यों में बनेगा बौद्ध मठ
केंद्रीय बजट 2025-26 में बौद्ध सर्किट के विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। इस योजना के तहत देश के प्रमुख बौद्ध स्थलों को विकसित किया जा रहा है, जिसमें नॉर्थ ईस्ट के क्षेत्रों में भी बौद्ध मठों और तीर्थ स्थलों का विकास और सुधार शामिल है, जो स्थानीय संस्कृति और धार्मिक विरासत को मजबूत करेगा। इस बजट घोषणा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत के 6 पूर्वादय राज्यों में 5 पर्यटन स्थल का निर्माण करेंगे। मंदिरों और मठों का संरक्षण करेंगे।



