Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

Celebrities Reaction India Win: अजय देवगन से महेश बाबू तक, टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर सितारों ने दी बधाई

Celebrities Reaction India Win: अजय देवगन से महेश बाबू तक, टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर सितारों ने दी बधाई

Team India T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर एक बार फिर इतिहास रच दिया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार टी20 विश्व कप अपने नाम किया। इस शानदार जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। क्रिकेट प्रेमियों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों ने भी टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी जाहिर की और खिलाड़ियों को बधाई दी।

जैसे ही भारतीय खिलाड़ियों ने मैदान पर जीत का जश्न मनाना शुरू किया, वैसे ही सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई। बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने पोस्ट शेयर कर टीम इंडिया की तारीफ की। अभिनेता अजय देवगन ने एक्स पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि इतना जोर से चिल्लाने से मेरा गला बैठ गया है, लेकिन मेरी मुस्कान पूरे हफ्ते बनी रहेगी। टीम इंडिया, आपने आज रात अरबों दिलों को गर्व से धड़का दिया है। एक बार फिर इंडिया चैंपियन।

अनुपम खेर से अनन्या पांडे तक सबने मनाया जश्न

वहीं अभिनेता अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए टीम इंडिया को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि विश्व कप घर लाने के लिए टीम इंडिया को ढेर सारी बधाई। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी जीत का जश्न मनाते हुए एक वीडियो साझा किया और लिखा कि इंडिया चैंपियन बन गया! जय हिंद। अनन्या पांडे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जीत का पल साझा करते हुए लिखा कि हम चैंपियन हैं। वहीं परिणीति चोपड़ा ने भी टीम इंडिया के जश्न का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की।

 

View this post on Instagram

 

साउथ सितारों ने भी जताया गर्व

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी इस जीत से बेहद उत्साहित नजर आए। अभिनेता जूनियर NTR ने लिखा कि हमारे ‘मेन इन ब्लू’ ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। टीम इंडिया को बधाई, आज पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है। वहीं सुपरस्टार महेश बाबू ने भी खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया ने 1.4 अरब भारतीयों का दिल जीत लिया है और यह जीत देश के लिए गर्व का क्षण है। मेगास्टार चिरंजीवी ने भी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि यह जीत टीम के दृढ़ संकल्प, जुनून और शानदार टीमवर्क का नतीजा है।

कई अन्य सितारों ने भी दी बधाई

टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत पर अभिषेक बच्चन, , सनी देओल, सुनील शेट्टी और रितेश देशमुख समेत कई अन्य सितारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर की। भारत की इस जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं से जुड़ा हुआ जश्न है। टीम इंडिया की इस उपलब्धि पर पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply