Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

GG vs DC: महिला प्रीमियर लीग के लगातार चौथे फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स ने बनाई जगह, गुजरात जायंट्स का टूटा सपना

GG vs DC: महिला प्रीमियर लीग के लगातार चौथे फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स ने बनाई जगह, गुजरात जायंट्स का टूटा सपना

एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराकर दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंची, जहां उसका सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा।

GG vs DC Match Highlights: महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स का दबदबा एक बार फिर देखने को मिला है। एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली ने गुजरात जायंट्स को हराकर लगातार चौथी बार फाइनल में जगह बना ली। खास बात यह रही कि पिछले तीन सीजन में जहां दिल्ली सीधे टेबल टॉपर बनकर फाइनल में पहुंची थी, वहीं इस बार उसे एलिमिनेटर का रास्ता अपनाना पड़ा।

गुजरात जायंट्स के खिलाफ इस अहम मुकाबले में दिल्ली ने अनुभव और आक्रामक खेल का बेहतरीन नमूना पेश किया। 7 विकेट से मिली जीत के साथ दिल्ली ने फाइनल का टिकट कटा लिया, जहां उसका सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। 5 फरवरी को होने वाले फाइनल में दिल्ली की नजर पहली बार खिताब जीतने पर होगी।

GG vs DC: एलिमिनेटर में दिल्ली का दमदार प्रदर्शन

एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात जायंट्स की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने आक्रामक बल्लेबाजी की और 16वें ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया।

GG vs DC: बेथ मूनी की नाबाद फिफ्टी भी नहीं आई काम

गुजरात जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही और 59 रन तक टीम के चार विकेट गिर चुके थे। इसके बाद सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने जॉर्जिया वेयरहैम के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 61 रनों की अहम साझेदारी हुई।

वेयरहैम 25 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि मूनी ने अंत तक टिकते हुए 51 गेंदों में 6 चौकों की मदद से नाबाद 62 रन बनाए। काशवी गौतम ने भी 18 रनों का योगदान दिया। दिल्ली की ओर से चिनले हैनरी ने 3 और नंदिनी शर्मा ने 2 विकेट झटके।

GG vs DC: ओपनर्स ने रख दी जीत की मजबूत नींव

दिल्ली कैपिटल्स को लीजेल ली और शेफाली वर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 7.1 ओवर में 89 रन जोड़ दिए। लीजेल ली ने 24 गेंदों में 43 रन बनाए, जबकि शेफाली वर्मा ने 21 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली। हालांकि 92 रन तक दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गईं, लेकिन तब तक मैच (GG vs DC) दिल्ली की पकड़ में आ चुका था।

GG vs DC: जेमिमा और लौरा ने दिलाई फाइनल की टिकट

इसके बाद कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने लौरा वोल्वार्ड्ट के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की और टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। जेमिमा ने 23 गेंदों में 41 रन बनाए, जबकि लौरा ने 32 रन की नाबाद पारी खेली।

गुजरात की ओर से जॉर्जिया को दो और राजेश्वरी गायकवाड़ को एक विकेट मिला, लेकिन अतिरिक्त के रूप में दिए गए 18 रन भी टीम पर भारी पड़े। अब दिल्ली कैपिटल्स एक बार फिर फाइनल में है, जहां उसका लक्ष्य चौथे प्रयास में पहली ट्रॉफी जीतना होगा।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply