
Gold Silver Price This Week: बीते कई दिनों से सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखी जा रही है. हालांकि, इनमें उतार कम और चढ़ाव ज्यादा दिख रहा है. ग्लोबल मार्केट में हलचल और सुरक्षित संपत्ति निवेश के साथ बढ़ती मांगों की वजह से सोने-चांदी की कीमत में लगातार तेजी देखी जा रही है. अब तो देश में शादी के सीजन भी शुरू हो चुके हैं. इससे सोने-चांदी की और भी अधिक डिमांड देखी जा रही है. आज शनिवार और रविवार को इस मार्केट में सोने-चांदी के भाव को अपडेट नहीं किया जाता है क्योंकि बाजार बंद रहता है. अब इनकी कीमतों को सीधे सोमवार को अपडेट किया जाएगा, लेकिन हम यहां इस हफ्ते में बीते चार दिनों की बात कर रहे हैं.
इन चार दिनों में हमने पाया है कि चांदी की कीमतों में 25000 से अधिक की तेजी दिखी है. यह तेजी प्रति किलोग्राम की है. वहीं, प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत में भी बढ़त और आखिरी दिन 16 जनवरी को गिरावट हुई है. अभी की बात करें तो एक ग्राम सोने का भाव करीब 14100 रुपये से अधिक है, यह भाव 24 कैरेट सोने का है. वहीं, 22 कैरेट सोने के लिए एक ग्राम का भाव 12900 रुपये से ऊपर है, जबकि 18 कैरेट के एक ग्राम सोने की कीमत करीब 10620 रुपये है. इन कीमतों में जीएसटी और मैकिंग चार्जेज शामिल नहीं हैं. अब आइए जानते हैं कि बीते चार दिनों में सोने और चांदी के भाव क्या रहे हैं.
पिछले चार दिन में चांदी के भाव
सबसे पहले हम चांदी यानी सिल्वर के दाम की बात करेंगे. 12 जनवरी को प्रति एक किलोग्राम चांदी का भाव 2 लाख 57 हजार 283 रुपये था. 13 जनवरी को यह भाव 2 लाख 62 हजार 742 रुपये हो गया. 14 जनवरी को एक किलोग्राम चांदी की कीमत 2 लाख 77 हजार 175 रुपये हो गई. वहीं, 16 (15 जनवरी को मार्केट बंद था) जनवरी को एक किलोग्राम चांदी की कीमत 2 लाख 82 हजार 720 रुपये हो गई. बीते चार दिनों में इसकी कीमत में लगातार बढ़ोतरी हुई है और 12 जनवरी से 16 जनवरी तक चांदी के भाव में 25,437 रुपये की तेजी दिखी है.
24 कैरेट सोने का भाव
अब बात हम 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत की करेंगे. 12 जनवरी को 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 1 लाख 40 हजार 5 रुपये था. 13 जनवरी को यह भाव बढ़कर 1 लाख 40 हजार 482 रुपये हो गया. 14 जनवरी को यह कीमत 1 लाख 42 हजार 152 रुपये हो गई. वहीं, 16 जनवरी को 10 ग्राम सोने की कीमत थोड़ी घटकर 1 लाख 41 हजार 717 रुपये हो गई.
22 कैरेट सोने का भाव
अब बात हम 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत की करेंगे. 12 जनवरी को 22 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 1 लाख 28 हजार 245 रुपये था. 13 जनवरी को यह भाव बढ़कर 1 लाख 28 हजार 682 रुपये हो गया. 14 जनवरी को यह कीमत 1 लाख 30 हजार 211 रुपये हो गई. वहीं, 16 जनवरी को 10 ग्राम सोने की कीमत घटकर 1 लाख 29 हजार 813 रुपये हो गई.
18 कैरेट सोने का भाव
12 जनवरी को 18 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 1 लाख 5 हजार 4 रुपये था. 13 जनवरी को यह भाव 1 लाख 5 हजार 362 रुपये हो गया. 14 जनवरी को गोल्ड का भाव प्रति 10 ग्राम 1 लाख 6 हजार 614 रुपये हो गया. वहीं, 16 जनवरी को सोने की कीमत में थोड़ी गिरावट दिखी. यह शुक्रवार को 1 लाख 6 हजार 288 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करते हुए दिखा. यहां एक बार फिर से बता दें कि इन कीमतों में जीएसटी और मैकिंग चार्जेज शामिल नहीं हैं. इनके शामिल होते ही सोने-चांदी के भाव में और भी बढ़त दिखेगी.
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
1. क्या सोने-चांदी का बाजार शनिवार और रविवार को खुला रहता है?
नहीं, सोने चांदी का बाजार यानी कमोडिटी बाजार शनिवार और रविवार को बंद रहता है.
2. एक ग्राम सोने का भाव कितने रुपये है?
अभी एक ग्राम सोने का भाव (24 कैरेट) 14159 रुपये है.
3. एक किलो चांदी की कीमत कितनी है?
एक किलो चांदी की कीमत अभी 2 लाख 82 हजार 720 रुपये है.
4. 10 ग्राम सोने का भाव कितना रुपया है?
10 ग्राम सोने का भाव 1 लाख 41 हजार 717 रुपये (24 कैरेट) है.
5. आज 22 कैरेट सोने का क्या भाव है?
आज 22 कैरेट सोने का भाव 1,29,813 रुपये प्रति 10 ग्रा


