Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

Hania Aamir के हिट ड्रामा की कॉपी है Dhurandhar 2? रणवीर सिंह की फिल्म पर उठा बड़ा सवाल!

Dhurandhar 2 Vs Mere Humsafar Copy Controversy Hamza Meaning Box Office

Dhurandhar 2 Mere Humsafar Controversy: निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 रिलीज के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है। एक तरफ जहां यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर इसे लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि इसकी कहानी पाकिस्तानी ड्रामा मेरा हमसफर से प्रेरित है।

क्या सच में ‘मेरे हमसफर’ से प्रेरित है फिल्म?

यह बहस तब शुरू हुई जब कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने ‘’ की तुलना हानिया आमिर के चर्चित शो ‘मेरे हमसफर’ से करनी शुरू कर दी। हालांकि, अगर दोनों की कहानी को ध्यान से देखा जाए तो यह साफ हो जाता है कि इन दावों में ज्यादा सच्चाई नहीं है।

सिर्फ नाम में है समानता

दरअसल, दोनों प्रोजेक्ट्स के बीच सिर्फ एक छोटी-सी समानता देखने को मिलती है, कैरेक्टर का नाम। ‘मेरे हमसफर’ में फरहान सईद द्वारा निभाए गए किरदार का नाम ‘हमजा’ है। वहीं, ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के किरदार का नाम भी ‘हमजा’ रखा गया है। इसके अलावा कहानी, प्लॉट और ट्रीटमेंट पूरी तरह अलग हैं।

जॉनर और कहानी में जमीन-आसमान का फर्क

जहां ‘मेरे हमसफर’ एक इमोशनल लव स्टोरी है, जो हाला और हमजा के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है, वहीं ‘धुरंधर 2’ एक हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर फिल्म है। इसमें देशभक्ति, मिशन और एक्शन का भरपूर तड़का देखने को मिलता है। ऐसे में दोनों की तुलना करना तर्कसंगत नहीं माना जा रहा।

‘हमजा’ नाम का खास मतलब

फिल्म में ‘हमजा’ नाम यूं ही नहीं रखा गया है। यह एक अरबी नाम है, जिसका अर्थ बहादुरी, दृढ़ता और मजबूत इरादों से जुड़ा होता है। फिल्म में का किरदार भी इन्हीं गुणों को दर्शाता है, जो नाम को और भी सार्थक बनाता है।

‘धुरंधर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई

कमाई के मामले में ‘धुरंधर 2’ शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के सिर्फ तीन दिनों में ही 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि विदेशों में इसकी कमाई 500 करोड़ से ज्यादा पहुंच चुकी है। फिल्म की स्टार कास्ट भी इसकी सफलता का बड़ा कारण है। रणवीर सिंह के अलावा आर.माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और राकेश बेदी जैसे कलाकार इसमें अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply