Hardik Pandya: टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बाप टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। इस खुशी के बीच ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का एक रोमांटिक सेलिब्रेशन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है।
मैच के बाद से हार्दिक पांड्या ने इंटरव्यू में माहिका शर्मा को मिसेज बोल दिया। जिसके बाद से फैंस इस बात की अटकलें लगा रहे हैं कि क्या हार्दिक पांड्या जल्द ही दोबारा शादी करने वाले हैं?
Hardik Pandya को माहिका शर्मा ने किया KISS
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को फाइनल मैच में 96 रनों से हराया। जिसके बाद खिलाड़ियों ने अपने परिवार के साथ जमकर जीत का जश्न मनाया। फाइनल जीत के तुरंत बाद माहिका शर्मा भी मैदान पर दौड़कर हार्दिक के पास पहुंचीं।
उन्होंने हार्दिक को जोरदार गले लगाया और गाल पर एक प्यारा सा किस (KISS) भी दिया। दोनों ने भारतीय झंडे लपेटे हुए साथ में डांस भी किया। इसके बाद एक पल ऐसा भी आया जहां दोनों स्टेज पर लेटकर आराम करते दिखे, इस पल ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
Hardik Pandya and Ishan Kishan kissing their girlfriends during World Cup winning celebration.❤
Craziest moment of the celebration. 🏆
— Sonu (@Cricket_live247)
Hardik Pandya and Ishan Kishan kissing their girlfriends during World Cup winning celebration.❤
Craziest moment of the celebration. 🏆
— Sonu (@Cricket_live247)
Hardik Pandya ने माहिका को बोला मिसेज
बता दें, हार्दिक ने मैच के बाद इंटरव्यू में कई बार अपनी जीत का क्रेडिट दिया। उन्होंने माहिका शर्मा को अपना ‘लकी चार्म’ भी बताया। पांड्या ने कहा माहिका के जीवन में आने के बाद से उनकी किस्मत चमक रही है और सफलता का सिलसिला जारी है। इस दौरान उन्होंने माहिका का मिसेज भी बोल दिया।
Hardik Pandya दोबारा करेंगे शादी?
पांड्या के मिसेज बोलने के बाद से सोशल मीडिया पर सभी फैंस हार्दिक और माहिका के शादी की चर्चाएं करनी शुरु कर दी हैं। नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद माहिका शर्मा उनकी लाइफ में आईं। दोनों करीब एक साल से रिलेशनशिप में हैं। पूरे 45 दिनों के टूर्नामेंट दौरान माहिका को हर मैदान में हार्दिक को सपोर्ट करते हुए भी देखा गया।



