Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

Harshit Rana: हर्षित राणा का कराना पड़ा ऑपरेशन, इसी चोट ने T20 वर्ल्ड कप से किया था बाहर

 

Harshit Rana fitness update: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज हर्षित राणा के लिए बीते कुछ हफ्ते काफी मुश्किल भरे रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले चोट के कारण बाहर हुए हर्षित को अब अपने घुटने की सर्जरी करानी पड़ी है। हालांकि, राहत की बात यह है कि उनका ऑपरेशन सफल रहा है।

हर्षित राणा (Harshit Rana) ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। अस्पताल के बेड से तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने न सिर्फ अपनी सेहत को लेकर अपडेट दिया, बल्कि यह भी साफ किया कि आगे उनका फोकस किस पर रहने वाला है।

Harshit Rana का ऑपरेशन रहा सफल

हर्षित राणा (Harshit Rana) ने इंस्टाग्राम पर सर्जरी के बाद की तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि उनका घुटने का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया है। पोस्ट के साथ उन्होंने अपने अगले दो लक्ष्य भी बताए। हर्षित ने लिखा कि अब उनका पूरा ध्यान रिकवरी पर रहेगा और दूसरा मिशन टीम इंडिया में मजबूत वापसी करना होगा। उनकी इस पोस्ट से साफ है कि वह इस झटके को लंबे ब्रेक के रूप में नहीं, बल्कि नए मौके की तरह देख रहे हैं।

प्रैक्टिस मैच में उभरी थी गंभीर चोट

हर्षित राणा (Harshit Rana) की यह चोट साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्म-अप मैच के दौरान सामने आई थी। उस मुकाबले में उनकी घुटने की परेशानी इतनी बढ़ गई थी कि रनअप के दौरान उन्हें कई बार रुकना पड़ा और वह दर्द से कराहते नजर आए। उन्होंने सिर्फ एक ओवर ही गेंदबाजी की, लेकिन उसी दौरान उनकी हालत ने टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा दी।

वर्ल्ड कप से बाहर, सिराज को मिला मौका

हर्षित की स्थिति को देखते हुए टीम मैनेजमेंट ने उन्हें तुरंत प्रैक्टिस मैच से बाहर कर दिया। इसके बाद मेडिकल रिपोर्ट आने पर साफ हो गया कि वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आगे नहीं खेल पाएंगे। नतीजतन, उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा और उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply