IND vs ENG 2nd Semifinal: भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस अहम मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और एक विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
टीम इंडिया की ओर से संजू सैमसन और शिवम दुबे ने बेहतरीन बल्लेबाजी की, वहीं बाकी बल्लेबाजों ने भी अहम योगदान दिया। इस बड़े मुकाबले को देखने के लिए कई सुपरस्टार और पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी स्टेडियम पहुंचे, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
IND vs ENG: महेंद्र सिंह धोनी भी आए मैदान में नजर
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया का समर्थन करने पहुंचे। उन्हें स्टैंड्स में अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ देखा गया। दोनों ने स्टैंड्स में बैठकर भारतीय टीम का हौसला बढ़ाया।
IND vs ENG: रोहित शर्मा के साथ हुई मुलाकात
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के ब्रांड एम्बेसडर रोहित शर्मा भी इस मुकाबले के लिए स्टेडियम में मौजूद थे। धोनी के मैदान में आने के बाद रोहित शर्मा उसी स्टैंड में उनसे मिलने पहुंचे, जहां दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
IND vs ENG: टीम इंडिया ने की शानदार बल्लेबाजी
इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। संजू सैमसन ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को बड़े स्कोर की ओर पहुंचाया। भारत ने अपने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए।
भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए। उन्होंने 42 गेंदों का सामना करते हुए यह पारी खेली। उनके अलावा शिवम दुबे ने 25 गेंदों में 43 रन, तिलक वर्मा ने 7 गेंदों में 21 रन और हार्दिक पांड्या ने 12 गेंदों में 27 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूत किया।



