Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

IND vs NZ: फाइनल से पहले अहमदाबाद पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर दिखा जोश; VIDEO वायरल

 

IND vs NZ, Team India reached Ahemdabad for final: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मुकाबला अब बस कुछ ही दिन दूर है। 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें ट्रॉफी के लिए आमने-सामने होंगी। इस हाई-वोल्टेज फाइनल से पहले भारतीय टीम अहमदाबाद पहुंच चुकी है, जहां खिलाड़ियों का जोश देखने लायक था।

सेमीफाइनल में इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हराने के बाद टीम इंडिया पूरे आत्मविश्वास के साथ फाइनल खेलने उतरेगी। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और अब उसका लक्ष्य खिताब अपने नाम करना है।

IND vs NZ: अहमदाबाद पहुंचा टीम इंडिया का स्क्वाड

फाइनल मुकाबले (IND vs NZ) से पहले भारतीय टीम का स्क्वाड 6 मार्च की शाम अहमदाबाद पहुंच गया। एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का उत्साह साफ तौर पर देखा गया और टीम वहां से सीधे होटल के लिए रवाना हो गई। टीम इंडिया के अहमदाबाद पहुंचने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खिलाड़ी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। फाइनल मुकाबले को लेकर फैंस के बीच भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

IND vs NZ: फाइनल से पहले टीम इंडिया करेगी अभ्यास

न्यूजीलैंड की टीम, जिसने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया था, वह 5 मार्च को ही अहमदाबाद पहुंच गई थी। वहीं भारत ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारतीय टीम अब 7 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अभ्यास सत्र में हिस्सा लेगी। इस अभ्यास सत्र पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी क्योंकि टीम फाइनल मुकाबले के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देगी।

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा रहा है भारत का रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 18 मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि 11 मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है। वहीं एक मैच टाई रहा है। अगर घरेलू मैदान पर रिकॉर्ड की बात करें तो भारत का पलड़ा काफी मजबूत नजर आता है। दोनों टीमों के बीच भारत में खेले गए 16 टी20 मुकाबलों में से 11 में टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि न्यूजीलैंड सिर्फ 5 मैच ही जीत पाई है। ऐसे में फाइनल मुकाबले (IND vs NZ) में भी भारतीय टीम से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply