Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

IND vs WI: दबाव में तौलिए के साथ संजू सैमसन का बैट लेकर चले गए रिंकू सिंह, मजेदार वीडियो वायरल

 

IND vs WI, Rinku Singh took Sanju Samson bat: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले के दौरान टीम इंडिया ने जहां शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई, वहीं मैदान पर घटी एक मजेदार घटना ने फैंस का खूब मनोरंजन किया। इस मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा न होने के बावजूद रिंकू सिंह सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और इसकी वजह उनका एक वायरल वीडियो है।

दरअसल, जब संजू सैमसन मैदान पर तूफानी बल्लेबाजी कर रहे थे, उसी दौरान ड्रिंक्स ब्रेक में हुई एक छोटी-सी गलती ने पूरे माहौल को हल्का कर दिया। रिंकू सिंह पानी लेकर मैदान में पहुंचे, लेकिन वापसी के समय उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जिसे देखकर खिलाड़ी भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सके और फैंस के लिए यह पल यादगार बन गया।

IND vs WI: रिंकू सिंह बैट लेकर लौटने लगे

ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान कुलदीप यादव और रिंकू सिंह संजू सैमसन को पानी पिलाने मैदान पर आए। रिंकू के कंधे पर तौलिए थे और उन्होंने सैमसन का बैट भी पकड़ रखा था। इसी बीच जल्दबाजी में रिंकू बैट लेकर ही मैदान से बाहर जाने लगे। सैमसन ने जब देखा कि उनका बैट उनके पास नहीं है तो उन्होंने तुरंत रिंकू को आवाज लगाई। इसके बाद रिंकू मुस्कुराते हुए वापस आए और बैट लौटाया।

IND vs WI: दूसरों के बैट लेने में ‘माहिर’ माने जाते हैं रिंकू

क्रिकेट फैंस के बीच यह बात मजाक में कही जाती है कि रिंकू सिंह को दूसरों के बैट इस्तेमाल करने का खास शौक है। वह पहले भी विराट कोहली का बैट मांगकर इस्तेमाल कर चुके हैं और कई बार उनसे बैट लेते हुए देखे गए हैं।

IND vs WI: उसी बैट से सैमसन ने खेली मैच जिताऊ पारी

मजेदार घटना अपनी जगह, लेकिन जिस बैट को रिंकू सिंह लेकर जा रहे थे, उसी से संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। सैमसन ने नाबाद 97 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने इस मुकाबले (IND vs WI) में 196 रन के लक्ष्य को 19.2 ओवर में हासिल करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply