Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

IPL 2026: अभिषेक शर्मा नहीं बल्कि ये युवा खिलाड़ी संभालेंगा SRH की कप्तानी, शुरूआती मैचों से बाहर हो सकते हैं पैट कमिंस

 

IPL 2026 का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी और हैदराबाद के बीच 28 मार्च को खेला जाना है। इस वक्त जो रिपोर्ट्स सामने आ रही है उसके हिसाब से सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस का इस मुकाबले में कप्तानी करना कुछ मुश्किल लग रहा है।

पैट कमिंस को एशेज सीरीज 2025-26 के दौरान गंभीर चोट लगी थी, तब से उन्होंने कोई क्रिकेट नहीं खेला है। अब ऐसा माना जा रहा है अगर कमिंस शुरूआती मैच के लिए आईपीएल का हिस्सा नहीं होते हैं तो उनकी जगह 27 साल का युवा खिलाड़ी टीम की कमान संभाल सकता है जिसने फिलहाल भारत को विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

IPL 2026: पैट कमिंस की चोट ने किया परेशान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, SRH फ्रेंचाइजी को इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है कि ये ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर खेलने के लिए कब उपलब्ध होगा। ऐसे में अगर शुरुआती आईपीएल मुकाबले के लिए कमिंस को फिजियो से मंजूरी नहीं मिलती है तो वो आईपीएल के कुछ मैच मिस करेंगे।

IPL 2026: ईशान किशन करेंगे कप्तानी

कुछ सूत्रों के मुताबिक, पैट कमिंस की गैर मौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद की कमान ईशान किशन को सौंपी जा सकती है। अभिषेक शर्मा टीम के उप-कप्‍तान बनाए जा सकते हैं। SRH प्रबंधन ये फैसला ईशान किशन के कप्‍तानी अनुभव को देखते हुए लिया जा सकता है।

किशन ने हाल ही में झारखंड को अपनी कप्‍तानी में सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी का चैंपियन बनाया था। इस दौरान किशन ने बल्‍ले से भी धमाकेदार प्रदर्शन किया था। इसके अलावा किशन के पास भारतीय अंडर-19 टीम की कप्‍तानी का अनुभव भी मौजूद है। वो अंडर-19 वर्ल्‍ड कप में भारतीय टीम की कमान संभाल चुके हैं।

ईशान किशन का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जलवा

ईशान किशन के लिए साल 2025 काफी शानदार रहा। पहले उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में ताबड़तोड़ अंदाज में टीम इंडिया में वापसी की। उसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में किशन के बल्ले से कई दमदार पारियां देखने को मिली। T20 वर्ल्ड कप 2026 में ईशान किशन भारत के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर उभरे।

SMAT में छाए ईशान किशन

फाइनल में लगाया गया अर्धशतक और नामीबिया तथा चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मिले दो ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ पुरस्कार ईशान के अभियान की मुख्य बातें रहीं। किशन मे पिछले साल घरेलू क्रिकेट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में शानदार प्रदर्शन करते हुए बतौर कप्तान झारखंड की टीम को पहला खिताब जिताया था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 10 पारियों में 517 रन बनाए, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल थे।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply