Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

IPL 2026 के इस नियम से बेहद नाखुश है अक्षर पटेल, खुलेआम की दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने निंदा

 IPL 2026, Axar Patel unhappy with one rule: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही एक बार फिर ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम चर्चा के केंद्र में आ गया है। जहां एक तरफ इस नियम ने मैचों को और ज्यादा रोमांचक बनाया है, वहीं दूसरी ओर कई दिग्गज खिलाड़ी इसकी आलोचना करते नजर आ रहे हैं। अब इस लिस्ट में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने इस नियम को लेकर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

अक्षर पटेल लगातार दूसरे सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभालने जा रहे हैं। पिछले सीजन में टीम ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई। ऐसे में इस बार अक्षर की नजर न सिर्फ बेहतर प्रदर्शन पर होगी, बल्कि टीम को खिताब की दौड़ में आगे ले जाने पर भी रहेगी। हालांकि सीजन (IPL 2026) शुरू होने से पहले ही उन्होंने एक बड़े नियम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

IPL 2026: इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर भड़के अक्षर पटेल

दिल्ली कैपिटल्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब अक्षर पटेल से इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बिना झिझक अपनी राय रखी। स्टार ऑलराउंडर ने साफ कहा कि उन्हें ये नियम पसंद नहीं है।

अक्षर ने कहा, “मुझे तो ये नियम अच्छा नहीं लगता क्योंकि मैं खुद एक ऑलराउंडर हूं। पहले टीम में ऑलराउंडर्स को ज्यादा अहमियत दी जाती थी, लेकिन अब टीम मैनेजमेंट बल्लेबाज या गेंदबाज को ही प्राथमिकता दे रहा है।”

IPL 2026: ‘नियम मानना पड़ेगा, लेकिन पसंद नहीं’

अक्षर पटेल ने अपनी बेबसी भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी होने के नाते उन्हें बोर्ड के बनाए नियमों का पालन करना ही होगा, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर वह इस फैसले से सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा, “हमारे हाथ में जो नियम हैं, उसे मानना पड़ेगा, लेकिन मुझे व्यक्तिगत रूप से ये नियम पसंद नहीं है।” यह बयान साफ दिखाता है कि खिलाड़ियों के बीच इस नियम को लेकर असंतोष मौजूद है।

IPL 2026: ऑलराउंडर्स की घटती भूमिका बना बड़ा मुद्दा

इम्पैक्ट प्लेयर नियम के लागू होने के बाद से आईपीएल में बड़े स्कोर देखने को मिले हैं, लेकिन इसके साथ ही ऑलराउंडर्स की उपयोगिता पर असर पड़ा है। टीमें अब मैच के हालात के हिसाब से स्पेशलिस्ट बल्लेबाज या गेंदबाज को उतार रही हैं। इसका सीधा असर ऑक्शन में भी देखने को मिला है, जहां ऑलराउंडर्स की मांग पहले की तुलना में कम होती नजर आई। यही वजह है कि इस नियम को लेकर लगातार बहस जारी है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply