Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

IPL 2026: फिर से खिताब जीतने के लिए बेंगलुरु पहुंचे विराट कोहली, आईपीएल के ओपनिंग मुकाबले में किससे होगी टक्कर?

 

IPL 2026, Virat Kohli: आईपीएल 2026 शुरू होने में बस 10 दिन का समय रह गया है। ऐसे में सभी टीमों की तैयारी जोरो-शोरों पर है। डिफेंडिंग चैंपियन रही आरसीबी की टीम ने भी इस सीजन में फिर से जीत हासिल करने के लिए जमकर प्रैक्टिस करनी शुरू कर दी है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने भी आईपीएल के लिए कमर कस ली है। इस दौरान कोहली को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर देखा गया। कोहली आईपीएल की तैयारी के लिए भारत पहुंच चुके हैं।

Virat Kohli का नया अंदाज

इस सीजन विराट कोहली के अंदाज में कुछ अलग ही रंग दिख रहे हैं। इस बार वो बतौर खिलाड़ी नहीं बल्कि डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में खेलने उतर रहे हैं। रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 साल का सूखा खत्म करते हुए 2025 में पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था।

Virat Kohli का IPL 2025 में प्रदर्शन

इस बार भी आरसीबी की कोशिश होगी कि वे खिताब को दोबारा से जीत सकें। पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खिताब जिताने में कोहली की भूमिका काफी अहम थी। उन्होंने 144.71 के स्ट्राइक रेट और 54.75 की औसत से 657 रन बनाए, जिसमें उनके नाम 8 अर्धशतक शामिल रहे।

आईपीएल 2026 में आरसीबी का पहला मुकाबला 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है। इस मुकाबले में आरसीबी की कोशिश होगी की वो जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करें।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का फुल स्क्वाड:

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply