Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

IPL 2026 में फिर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलते नजर आएंगे रोहित शर्मा? MI कोच महेला जयवर्धने ने साफ की पिक्चर

 

Rohit Sharma: आईपीएल 2026 की तैयारियों में रोहित शर्मा जोर-शोर से लगे हैं। वो लगातार अपनी फिटनेस और बल्लेबाजी पर काम कर रहे हैं, जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

IPL 2026 से पहले मुंबई इंडियंस के फैंस के मन में बार-बार ये सवाल आ रहा है कि इस सीजन में रोहित शर्मा टीम में किस किरदार में दिखने वाले हैं? इसे लेकर मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने तस्वीर साफ कर दी है।

किस रोल में खेलेंगे Rohit Sharma?

मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने के मुताबिक रोहित शर्मा इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर नहीं खेंलेंगे बल्कि वो इस बार ज्यादा से ज्यादा मैचों में फील्ड पर नजर आएंगे। जयवर्धने ने बताया कि पिछले IPL सीजन में रोहित की फिटनेस से जुड़ी कुछ प्रॉबल्म थी, जिसके चलते हमें उनका वर्कलोड मैनेज करना पड़ रहा था।

क्या बोले कोच महेला जयवर्द्धने?

हालांकि, उसके बावजूद फील्ड पर हों या ना हों, वो टीम पर बड़ा प्रभाव डाल रहे थे लेकिन, इस सीजन में यानी कि IPL 2026 में वो ज्यादा से ज्यादा फील्ड पर नजर आएंगे। टीम कॉम्बिनेशन में मैच की सिचुएशन और संतुलन का भी उतना ही ख्याल रखा जाएगा।मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है, उसी तरह रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के सबसे सफल बल्लेबाज हैं।

Rohit Sharma सबसे सफल कप्तान

रोहित शर्मा ने अपने IPL करियर के ज्यादा मैच मुंबई इंडियंस से ही खेले हैं। रोहित शर्मा ने आईपीएल में दो टीमों का प्रतिनिधित्व किया है- डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस। उन्होंने अपने IPL करियर में 272 मैचों की 267 पारियों में 7046 रन बनाए हैं। इसमें से 6000 के करीब रन उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए बनाए हैं। रोहित शर्मा 2011 से ही मुंबई इंडियंस से जुड़े रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने 5 बार IPL का खिताब जीता है और रोहित शर्मा हर सीजन का हिस्सा रहे हैं।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply