Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

IPL 2026: सिर्फ 35 मैच खेले, फिर भी 5 बार बना चैंपियन; जानिए कौन है ये किस्मत वाला खिलाड़ी

 

आईपीएल इतिहास में कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने लंबा करियर खेलने के बावजूद ट्रॉफी का स्वाद नहीं चखा। विराट कोहली को पहली ट्रॉफी जीतने में 18 सीजन लग गए, जबकि सचिन तेंदुलकर भी अपने करियर के छठे सीजन में जाकर चैंपियन बन पाए थे। वहीं महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गज ने 278 मैच खेलकर 5 बार खिताब जीता है।

लेकिन इस बीच एक ऐसा नाम भी सामने आता है, जो आंकड़ों को पूरी तरह चौंका देता है। एक ऐसा खिलाड़ी जिसने बेहद कम मैच खेले, लेकिन ट्रॉफी जीतने के मामले में बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। यह कहानी है उस खिलाड़ी की, जिसकी किस्मत और टाइमिंग दोनों ही जबरदस्त रही।

IPL 2026: कौन है 35 मैच में 5 ट्रॉफी जीतने वाला खिलाड़ी

यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि आदित्य तारे हैं। पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज तारे ने अपने आईपीएल करियर में सिर्फ 35 मैच खेले, लेकिन इसके बावजूद 5 बार चैंपियन टीम का हिस्सा बने। आईपीएल इतिहास में उनसे ज्यादा ट्रॉफी सिर्फ रोहित शर्मा और अंबाती रायडू ने जीती हैं, जिनके नाम 6-6 खिताब हैं।

IPL 2026: मुंबई और हैदराबाद के साथ बना चैंपियन

आदित्य तारे 2013, 2015, 2016, 2019 और 2020 में खिताब जीतने वाली टीमों का हिस्सा रहे। इनमें से चार बार वह मुंबई इंडियंस के साथ चैंपियन बने, जबकि एक बार सनराइजर्स हैदराबाद के साथ ट्रॉफी जीती। उन्होंने 2010 में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल डेब्यू किया था और अपने करियर में मुंबई, हैदराबाद और दिल्ली की टीमों का हिस्सा रहे। 35 मैचों में उन्होंने 28 पारियां खेलीं, जिसमें 339 रन बनाए और एक अर्धशतक भी लगाया।

IPL 2026: एक छक्के ने बना दिया था हीरो

आदित्य तारे को आईपीएल 2014 में खेले गए एक यादगार शॉट के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उस सीजन के अहम मुकाबले में मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आखिरी गेंद पर बाउंड्री की जरूरत थी। तारे ने जेम्स फॉकनर की गेंद पर शानदार छक्का जड़कर टीम को प्लेऑफ में पहुंचा दिया। यह पल आईपीएल इतिहास के सबसे रोमांचक पलों में गिना जाता है।

IPL 2026: घरेलू क्रिकेट में भी रहा शानदार रिकॉर्ड

आदित्य तारे सिर्फ आईपीएल तक सीमित नहीं रहे, बल्कि घरेलू क्रिकेट में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। वह रणजी ट्रॉफी में मुंबई टीम की कप्तानी कर चुके हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 101 मैचों में 5608 रन बनाए, जिसमें 10 शतक शामिल हैं। वहीं लिस्ट-ए क्रिकेट में उनका औसत 40 के करीब रहा है। टी20 करियर में भी उन्होंने 130 मैचों में 2630 रन बनाए हैं।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply