IPL 2026, Harshit Rana: आईपीएल 2026 को शुरू होने में 12 दिन का समय बाकी है। ऐसे में हर साल की तरह इस साल भी बीसीसीआई ने सालाना अवॉर्ड्स का आयोजन किया, जिसमें पिछले सीजन के सबसे सफल खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
इस अवॉर्ड शो में कोलकाता नाइट राइडर्स का धाकड़ गेंदबाज हर्षित राणा (Harshit Rana) बैसाखी के सहारे चलते दिखा। हर्षित राणा का ये हाल देखकर फैंस काफी निराश भी हुए और उनकी सलामती की दुआ भी मांगी।
बैसाखी के सहारे चले Harshit Rana
इस बीच हर्षित BCCI नमन अवॉर्ड्स 2026 में हिस्सा लेने पहुंचे। कार्यक्रम में हर्षित (Harshit Rana) को बैसाखी के सहारे चलते देखा गया। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बैसाखी के सहारे चलते हुए नजर आ रहे हैं और चलने में काफी परेशानी हो रही है। 15 मार्च 2026 को हुए इस समारोह में उन्हें बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (मेन) का अवॉर्ड मिला है लेकिन चोट के कारण वह स्टेज पर नहीं चढ़ पाए, IPL चेयरमैन अरुण धूमल ने खुद उनके पास जाकर अवॉर्ड सौंपा।
कब लगी Harshit Rana को चोट
कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा (Harshit Rana) को IPL 2026 से बाहर होना लगभग तय है। हर्षित को घुटने की चोट लगी है, यह चोट टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले वार्म-अप मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगी थी। चोट के कारण हर्षित को भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर होना पड़ा था और उनकी जगह मोहम्मद सिराज को शामिल किया गया। चोट के बाद हर्षित का 9 फरवरी 2026 को मुंबई में सफल सर्जरी हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिकवरी में 2 से 3 महीने लगेंगे।
🚨 Harshit Rana is walking with a stick at the Naman Awards.
His injury looks serious this time, and he is likely to miss the entire IPL.
Get well soon, Harshit. 🥹❤️
— Tejash (@Tejashyyyyy)
🚨 Harshit Rana is walking with a stick at the Naman Awards.
His injury looks serious this time, and he is likely to miss the entire IPL.
Get well soon, Harshit. 🥹❤️
— Tejash (@Tejashyyyyy)
KKR को लगा बड़ा झटका
आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होना है। आईपीएल में हर्षित राणा कोलकाता नाइट राइडर्स के अहम तेज गेंदबाज हैं। ऐसे में उनके लीग में हिस्सा न लेने से केकेआर टीम को बड़ा झटका लगेगा। राणा केकेआर के लिए डेथ ओवर्स में अहम रोल निभाते आए हैं।



