Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

IPL 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने किया कप्तान का ऐलान, पैट कमिंस की जगह इस स्टार को सौंपी जिम्मेदारी

 

SRH captain for IPL 2026: भारतीय प्रीमियर लीग 2026 के आगाज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, ऐसे में सभी टीमें जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसी बीच टूर्नामेंट शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लेते हुए कप्तान का ऐलान कर दिया है।

दरअसल, टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण शुरुआती मुकाबले मिस कर सकते हैं। ऐसे में फ्रेंचाइज़ी ने ईशान किशन को टीम की कमान सौंपी है। वहीं, विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उपकप्तान बनाया गया है।

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने कप्तान का किया एलान

सनराइजर्स हैदराबाद ने सोशल मीडिया पर ऐलान करते हुए बताया कि नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण शुरुआती कुछ मुकाबले मिस करेंगे। इसी वजह से ईशान किशन को टीम की कमान सौंपी गई है, वहीं अभिषेक शर्मा उपकप्तान की भूमिका में नजर आएंगे।

IPL 2026: पैट कमिंस चोट की वजह से बाहर

टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस कमर की चोट के चलते पिछले काफी समय से क्रिकेट से दूर हैं। वेस्टइंडीज दौरे के बाद उन्हें कमर के निचले हिस्से में लम्बर बोन स्ट्रेस इंजरी हुई थी। इसी कारण उन्होंने दिसंबर 2025 में तीसरे एशेज मुकाबले के बाद से कोई भी मैच नहीं खेला है।

IPL 2026: शानदार फॉर्म में हैं ईशान किशन

ईशान किशन इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान 9 मुकाबलों में 317 रन बनाए थे। घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर ही उन्हें वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया में वापसी का मौका मिला था। इसके अलावा, अपनी कप्तानी में उन्होंने झारखंड को लंबे समय बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब भी दिलाया था।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply