Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

IPL 2026 से पहले KKR के लिए आई खुशखबरी, लंबे समय बाद फॉर्म में लौटा स्टार मैच विनर

 Good new for KKR ahead of IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के आगाज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और सभी टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गई हैं। 28 मार्च से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट से पहले फ्रेंचाइजियों ने ट्रेनिंग कैंप भी शुरू कर दिए हैं, जहां खिलाड़ी अपनी फिटनेस और फॉर्म पर काम कर रहे हैं।

तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए इस बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। टीम के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन लंबे समय बाद शानदार फॉर्म में लौटते नजर आए हैं, जिससे आईपीएल 2026 से पहले केकेआर की उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं।

IPL 2026: शेफील्ड शील्ड में कैमरून ग्रीन का शतक

हाल ही में समाप्त हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कैमरून ग्रीन बल्ले और गेंद दोनों से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। इसके बाद से उनकी फॉर्म को लेकर काफी सवाल उठ रहे थे।

हालांकि वर्ल्ड कप के बाद ग्रीन ने ऑस्ट्रेलिया की घरेलू प्रतियोगिता शेफील्ड शील्ड में खेलने का फैसला किया और यहां उन्होंने शानदार वापसी करते हुए शतकीय पारी खेल दी। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हुए ग्रीन ने न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ मुकाबले में नाबाद 130 रन बनाए।

IPL 2026: लंबे इंतजार के बाद आया शतक

कैमरून ग्रीन का यह शतक भी काफी खास रहा क्योंकि उन्होंने काफी समय बाद तीन अंकों का आंकड़ा पार किया। इससे पहले उन्होंने अगस्त 2025 में शतकीय पारी खेली थी। इस पारी में ग्रीन ने शुरुआत में थोड़ा समय लिया और अपना खाता खोलने के लिए 21 गेंदें खेलीं, लेकिन इसके बाद उन्होंने तेजी से रन बनाए। अपनी इस शानदार पारी के दौरान ग्रीन ने अब तक 5 छक्के भी लगाए।

IPL 2026: KKR ने 25.20 करोड़ में खरीदा

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के लिए पिछले साल हुए मिनी ऑक्शन में कैमरून ग्रीन को अपने साथ जोड़ने के लिए 25.20 करोड़ रुपये की बड़ी रकम खर्च की थी। ऐसे में फ्रेंचाइजी को उनसे काफी उम्मीदें हैं।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply