Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

IPL 2026 से पहले RCB गेंदबाज ने गुपचुप अंदाज में रचाई शादी, विवादों से रह चुका है क्रिकेटर का गहरा नाता

 Yash Dayal, IPL 2026: आईपीएल का 19वां सीजन शुरू होने वाला है। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का खिताब विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता था। इस टीम का अहम हिस्सा रहे यश दयाल ने आईपीएल से पहले गुपचुप तरीके से शादी रचा ली।

पिछले साल विवादों से घिरे रहने वाले यश दयाल ने नोएडा में 4 फरवरी को कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंडीर नाम की लड़की से शादी से कर ली। शादी में यश दयाल और श्वेता पुंडीर के परिवार के लोग ही शामिल थे।

Yash Dayal ने की शादी

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में ये चौंकाने वाला खुलासा हुआ। यश दयाल की शादी उत्तर प्रदेश के नोएडा में 4 फरवरी को हुई थी। इस शादी को इतना सीक्रेट रखा गया था कि सिर्फ दोनों परिवारों के लोग ही शामिल थे और यश दयाल के दोस्तों या किसी क्रिकेटर को भी नहीं बुलाया गया था। दयाल की शादी श्वेता पुंडीर से हुई है, जो एक कंटेंट क्रिएटर हैं और क्रिकेट से जुड़े वीडियो बनाती हैं। हाल ही में श्वेता पुंडीर ने यश दयाल के साथ एक रील भी शेयर की, जिसके बाद इनके रिश्ते का खुलासा हुआ।

इस साल आईपीएल खेलेंगे Yash Dayal?

फिलहाल नजरें इस बात पर हैं कि क्या यश दयाल इस सीजन में RCB की ओर से मैदान पर उतरेंगे या नहीं। शोषण के आरोपों के बावजूद पिछले साल RCB ने उन्हें रिटेन किया था, जिसके बाद फ्रेंचाइजी को आलोचना का सामना करना पड़ा था। हालांकि RCB ने उनको लेकर न कोई बयान दिया और न ही उन्हें रिलीज किया है लेकिन नया सीजन शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं और वो अभी तक फ्रेंचाइजी के साथ तैयारियों के लिए नहीं जुड़े हैं।

Yash Dayal का विवादों से नाता

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल ने पिछले साल RCB को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। मगर RCB के खिताब जीतने के कुछ ही दिनों बाद एक महिला ने सोशल मीडिया पर दयाल के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया। इस महिला ने यश दयाल के साथ अपनी पुरानी फोटो और पुरानी चैट शेयर करते हुए आरोप लगाया कि यश दयाल ने शादी का झांसा देकर उनका शोषण किया था। इसके बाद ही उत्तर प्रदेश के इस क्रिकेटर के खिलाफ एक केस दर्ज हुआ था। हालांकि, तब इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दयाल की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी।

मगर सिर्फ यही केस नहीं, बल्कि इसके कुछ वक्त बाद जयपुर में यश दयाल के खिलाफ एक नाबालिग से बलात्कार का केस दर्ज हो गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि यश दयाल ने क्रिकेट करियर में मदद करने की आड़ में उसका शोषण किया और जबरदस्ती शारीरिक शोषण किया था। इसके बाद दयाल पर POCSO एक्ट में केस दर्ज हो गया था। यश दयाल ने इस मामले में अग्रिम जमानत की याचिका दी थी, जिसे दिसंबर 2025 में कोर्ट ने खारिज कर दिया था। हालांकि, फिर जनवरी 2026 में कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ गिरफ्तारी पर रोक लगाई।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply