Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

Jason Holder वेस्टइंडीज के लिए खास रिकॉर्ड बनाने से 2 विकेट दूर,T20 World Cup 2026 के पहले दिन रच सकते हैं इतिहस

 

West Indies vs Scotland T20 World Cup 2026: दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना पहला मुकाबला शनिवार (8 फरवरी) को स्कॉटलैंड के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेलेगी। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।

वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर जेसन होल्डर के पास इस मकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। होल्डर अगर 2 विकेट हासिल कर लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरे कर लेंगे। इस फॉर्मेट में 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले वेस्टइंडीज के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

होल्डर ने अभी तक 89 टी-20 इंटरनेशनल मैच की 85 पारियों में 98 विकेट लिए हैं। वेस्टइंडीज के लिए विकेट के मामले में दूसरे नंबर पर स्पिनर अकील होसेन हैं, जिन्होंने 86 विकेट लिए हैं।

होल्डर ने अभी तक टी-20 इंटनरेशनल में 46 छक्के जड़े हैं। अगर इस मुकाबले में 4 छक्के जड़ते हैं तो इस फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के लिए 50 या उससे ज्यादा छक्के औऱ 50 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे कैरेबियाई खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल कैरेबियाई टीम के लिए आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड औऱ ड्वेन ब्रावो ही ऐसा कर पाए हैं।

बता दें कि अपनी सरजमीं पर खेले गए 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में होल्डर वेस्टइंडीज की टीम में चुने गए थे, लेकिन उन्होंने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था।

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए वेस्टइंडीज की टीम

शाई होप (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्डे, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोटी, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply