
Natasha Dalal Varun Dhawan Daughter Lara Health Update: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म बॉर्डर 2 की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक भावुक खुलासा किया, जिसने फैंस को हैरान कर दिया। एक्टर ने बताया कि उनकी बेटी लारा को बेहद कम उम्र में एक गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ा था।
एक इंटरव्यू के दौरान वरुण धवन ने बताया कि जब उनकी बेटी लारा महज डेढ़ साल की थी, तब उसे Developmental Dysplasia of the Hip (DDH) नाम की बीमारी डायग्नोज हुई थी। यह एक ऐसी स्थिति होती है, जिसमें हिप जॉइंट सही जगह पर नहीं रहता, जिससे चलने-फिरने में दिक्कत हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी के कारण बच्चों की चाल प्रभावित हो जाती है और एक पैर छोटा या बड़ा नजर आ सकता है, जिससे चलने का तरीका टेढ़ा हो जाता है।
2.5 महीने तक कास्ट में रही बेटी
वरुण ने उस मुश्किल समय को याद करते हुए बताया कि उनकी बेटी को सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी, लेकिन एक खास प्रक्रिया के बाद उसे स्पाइका कास्ट में रहना पड़ा। उन्होंने कहा कि लारा को करीब ढाई महीने तक कास्ट में रहना पड़ा, जो उनके लिए एक बेहद चुनौतीपूर्ण समय था। उन्होंने यह भी बताया कि उस दौरान बच्ची को एनेस्थीसिया देना पड़ा और कास्ट में होश में आना बेहद कठिन अनुभव था।
भारत में इलाज को लेकर कही ये बात
हालांकि अब वरुण धवन की बेटी पूरी तरह ठीक है और कास्ट भी हट चुकी है। वरुण धवन ने इस बीमारी के इलाज को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों में इस बीमारी का इलाज जन्म के समय ही शुरू हो जाता है, जबकि भारत में अब भी जागरूकता की कमी है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि देश में अच्छे डॉक्टर मौजूद हैं जो इसका सही इलाज कर सकते हैं।
पेरेंट्स बनने का खास सफर
गौरतलब है कि और उनकी पत्नी 3 जून 2024 को बेटी लारा के माता-पिता बने थे। दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते थे और लंबे समय तक डेट करने के बाद 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे। इस खुलासे के बाद फैंस वरुण और उनके परिवार के लिए राहत की सांस ले रहे हैं और छोटी लारा के अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।



