Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

LIVE मैच में चहल की बेइज्जती! किसने माचिस की तिल्ली, लकड़ी कहा? विवाद में फंसे दो बड़े भारतीय दिग्गज

 

T20 World Cup 2026, Yuzvendra Chahal: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का पहला मुकाबला, कमेंट्री बॉक्स में टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनके साथ पूर्व खिलाड़ी जो कभी उनके साथ ड्रेसिंग रूम शेयर कर चुके। उन्होंने चहल की बॉडी पर कुछ ऐसे कमेंट पास किए जिसके बाद से वो अब सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं।

ये दोनों खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और स्पिनर हरभजन सिंह हैं। इन दोनों भारतीय दिग्गजों ने लाइव मैच में कमेंट्री के दौरान चहल की बॉडी को लेकर कुछ ऐसी चीजें कहीं जो फैंस को पसंद नहीं आई और शायद कुछ चहल भी इन कमेंट्स के खुश नहीं होंगे।

Yuzvendra Chahal की बॉडी के बारे में क्या कहा गया?

दरअसल, इस मुकाबले के दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग ने युजवेंद्र चहल का उनकी पतली कद-काठी को लेकर मजाक बनाया। उन्होंने चहल को ‘लकड़ी’, ‘माचिस की तीली’ और ‘डांसिंग पोल’ जैसे नामों से संबोधित किया और वह काफी देर तक इस पर हंसते-हंसते बात करते रहे।

कुछ न बोल सके Yuzvendra Chahal

यह सब हिंदी कमेंट्री के दौरान हुआ, जहां चहल खुद पैनल में मौजूद थे। हरभजन और सहवाग का अंदाज लोकल बॉयज का था, लेकिन लाइव टीवी पर यह मजाक चहल के लिए थोड़ा असहज साबित हुआ। चहल ज्यादातर चुप रहे, न तो हंसे और न ही कोई जवाब दिया, जिससे यह एकतरफा लग रहा था।

सोशल मीडिया पर भड़के फैंस

प्रेजेंटर जतिन सप्रू को भी ये स्थिति थोड़ी अजीब लगी और उन्होंने जल्दी से चर्चा को मैच पर वापस मोड़ दिया। सोशल मीडिया पर इस घटना के वायरल होने के बाद फैंस ने इसे युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की बॉडी शेमिंग से जोड़ दिया। कुछ फैंस ने इसे दोस्ताना मजाक के रूप में लिया और हंसी-मजाक का हिस्सा बताया, वहीं कई लोगों ने इसे अपमानजनक करार दिया। फैंस का कहना था कि लाइव कमेंट्री में पूर्व खिलाड़ियों को ज्यादा संयम बरतना चाहिए, खासकर जब कोई साथी हो और जवाब न दे पा रहा हो।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply