
Image Source : HINDUSTAN PETROLEUM
खाना बनाने के लिए आजकल हर घर में एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है। यह हर घर की रसोई की जरूरत बन चुका है। लेकिन कई बार खाना बनाते बनाते अचानक गैस खत्म हो जाती है जिससे काफी परेशानी होती है। एक्सट्रा सिलेंडर न होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कत आती है। इसकी वजह से किचन का काम रुक जाता है। ऐसे में अगर आप पहले से जानना चाहते हैं कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है तो इसके लिए एक आसान का ट्रिक फॉलो कर सकते हैं। यहां हम सिंपल से ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप बिना किसी मशीन के ये पता कर सकते हैं कि कितनी गैस बची है।
इस ट्रिक से मिनटों में पता चलेगा कितनी गैस बची है
चॉक वाला तरीका
इसके लिए सिलेंडर पर एक चॉक से ऊपर से नीचे की तरफ लंबी लकीर खीचें। जहां तक लकीर गीली रहे, समझें वहां तक गैस भरी है और सूखा हिस्सा खाली है। इस ट्रिक से आप गैस खत्म होने से पहले ही इसका पता लगा सकते हैं।
भीगे कपड़े का टेस्ट
यह वैज्ञानिक रूप से सबसे भरोसेमंद तरीका है। इसके पीछे का तर्क यह है कि सिलेंडर के खाली हिस्से की तुलना में वह हिस्सा जहां लिक्विड गैस मौजूद है, ज्यादा ठंडा रहता है। एक कपड़ा लें और उसे पानी में भिगोकर गीला कर लें। सिलेंडर के चारों तरफ इस गीले कपड़े को लपेट दें या ऊपर से नीचे तक एक गीली पट्टी फेरें। 2-3 मिनट बाद कपड़ा हटा दें। सिलेंडर का जो हिस्सा खाली है, वहां का पानी जल्दी सूख जाएगा। सिलेंडर के जितने हिस्से में गैस बची है, वह हिस्सा अभी भी गीला या नम दिखाई देगा।
गैस की फ्लेम से करें पता
यह तरीका आपको बिल्कुल सटीक मात्रा तो नहीं बताएगा, लेकिन चेतावनी जरूर दे देगा। अगर नीली फ्लेम निकले तो गैस पर्याप्त मात्रा में है और दबाव सही है। पीली या नारंगी फ्लेम आने पर समझें कि गैस खत्म होने वाली है, तो बर्नर में दबाव कम हो जाता है और अशुद्धियां जलने लगती हैं, जिससे फ्लेम का रंग बदलने लगता है।



