
Homemade Natural Toothpaste: मुंह की स्वच्छता सिर्फ दांतों को चमकाने तक सीमित नहीं है। आज के समय में विज्ञापनों के दावों के बावजूद लोग मसूड़ों में सूजन और पायरिया जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। अगर आप भी केमिकल वाले पेस्ट से थक चुके हैं तो जामुन की गुठली और पत्तियों से बना यह आपके ओरल हेल्थ के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है।
आमतौर पर हम मानते हैं कि सिर्फ ब्रश कर लेना ही काफी है लेकिन जीभ की सफाई और मसूड़ों का पोषण भी उतना ही जरूरी है। बाजार में मिलने वाले ज्यादातर टूथपेस्ट दांतों की गहराई से सफाई नहीं कर पाते। ऐसे में जामुन जिसे अब तक हम सिर्फ एक फल के रूप में जानते थे उसके बीज और पत्तियां दांतों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। इसमें मौजूद औषधीय गुण न केवल चमक वापस लाते हैं बल्कि दांतों को अंदरूनी मजबूती भी देते हैं।
घर पर टूथपेस्ट बनाने की विधि
- इस प्राकृतिक पाउडर को बनाने के लिए आपको जामुन की गुठली और उसके पत्तों की जरूरत होगी।
- सबसे पहले जामुन की गुठली और पत्तों को धूप में अच्छी तरह सुखा लें।
- सूखने के बाद इन्हें पीसकर एक बारीक पाउडर तैयार कर लें।
- अब इस मिश्रण में लौंग का पाउडर, त्रिफला चूर्ण और थोड़ा सेंधा नमक मिलाएं।
- इस तैयार मिश्रण को एक कांच की शीशी में सुरक्षित रख लें।
इस्तेमाल का सही तरीका
रोजाना सुबह अपनी उंगली या सॉफ्ट ब्रश की मदद से इस पाउडर को दांतों और मसूड़ों पर हल्के हाथों से मलें। लगभग दो मिनट तक मसाज करने के बाद गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें। कुछ ही हफ्तों के नियमित इस्तेमाल से आपको दांतों की चमक और में फर्क दिखने लगेगा।
क्यों है यह इतना असरदार
- जामुन की गुठली में जबरदस्त एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो दांतों को कीड़ों और किसी भी तरह के संक्रमण से बचाते हैं।
- जामुन की पत्तियों में प्राकृतिक रूप से दांतों का पीलापन हटाने की शक्ति होती है।
- लौंग दांतों को जड़ों से मजबूती देती है और दर्द से राहत दिलाती है वहीं सेंधा नमक बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है।
अगर आप पायरिया या मसूड़ों से खून आने की समस्या से परेशान हैं तो यह नुस्खा डेंटिस्ट के चक्कर लगाने से आपको बचा सकता है। यह न केवल सस्ता है बल्कि पूरी तरह से सुरक्षित और प्रभावी भी है।



