
Benefits Of Winning Oscar: सिनेमा जगत के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह ऑस्कर 2026 यानी 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन 15 मार्च की शाम लॉस एंजिल्स के ओवेशन हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थिएटर में किया गया। भारत में इस भव्य समारोह का लाइव टेलीकास्ट सोमवार सुबह जियो हॉटस्टार पर किया गया।
इस बार के समारोह को मशहूर कॉमेडियन और टीवी होस्ट कोनन ओ’ब्रायन ने होस्ट किया। हर साल की तरह इस बार भी दुनिया भर के बड़े फिल्म स्टार्स, डायरेक्टर्स और फिल्ममेकर्स इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
इन फिल्मों का रहा ऑस्कर 2026 में दबदबा
ऑस्कर 2026 में पॉल थॉमस एंडरसन की फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ का खास जलवा देखने को मिला। इस फिल्म ने बेस्ट पिक्चर और बेस्ट डायरेक्टर समेत कई बड़ी कैटेगरी में अवॉर्ड अपने नाम किए।
इसके अलावा रायन कूगलर की फिल्म ‘’ ने भी शानदार प्रदर्शन किया और बेस्ट एक्टर सहित कई पुरस्कार जीतकर बड़ी सफलता हासिल की। इन फिल्मों की जीत के बाद अब दुनियाभर में उनकी चर्चा और भी तेज हो गई है।
क्या ऑस्कर विजेताओं को मिलती है प्राइज मनी?
सिनेमा जगत का सबसे बड़ा सम्मान माने जाने वाले ऑस्कर अवॉर्ड को जीतना किसी भी कलाकार के लिए बेहद खास उपलब्धि होती है। हालांकि, कई लोगों को यह जानकर हैरानी हो सकती है कि ऑस्कर जीतने वाले कलाकारों को किसी भी तरह की कैश प्राइज मनी नहीं दी जाती।
‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज़’ किसी भी कैटेगरी के लिए नकद इनाम नहीं देती। चाहे वह बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट डायरेक्टर या बेस्ट फिल्म जैसी बड़ी कैटेगरी ही क्यों न हो।
ऑस्कर ट्रॉफी की क्या होती है कीमत?
को कैश प्राइज की जगह प्रतिष्ठित ऑस्कर स्टैच्यू यानी ट्रॉफी दी जाती है। यह गोल्ड प्लेटेड ट्रॉफी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे बड़े सम्मान का प्रतीक मानी जाती है।
दिलचस्प बात यह है कि एकेडमी आधिकारिक तौर पर इस ट्रॉफी की कीमत सिर्फ 1 डॉलर मानती है। नियमों के अनुसार कोई भी विजेता इस ट्रॉफी को बेच नहीं सकता, जब तक कि वह पहले इसे उसी 1 डॉलर की कीमत पर एकेडमी को वापस बेचने की पेशकश न करे।
हालांकि, इस ट्रॉफी को बनाने में लगभग 400 डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में करीब 36 हजार रुपये से ज्यादा खर्च आता है।
ऑस्कर जीतने के बाद क्या मिलते हैं फायदे?
भले ही ऑस्कर जीतने पर सीधे तौर पर कोई प्राइज मनी न मिले, लेकिन इसके बाद कलाकारों को कई बड़े फायदे मिलते हैं। इसे अक्सर “ऑस्कर इफेक्ट” कहा जाता है।
इस सम्मान के बाद कलाकारों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ती है और उन्हें बड़े बजट की फिल्मों में काम करने के मौके मिलने लगते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्कर जीतने के बाद कई एक्टर्स की फीस में लगभग 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो जाती है।
इतना ही नहीं, ब्रांड एंडोर्समेंट और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स के भी नए दरवाजे खुल जाते हैं, जिससे उनकी कमाई और पहचान दोनों में बड़ा इजाफा होता है।



