
Isha Ambani Red Carpet Look: 15 मार्च को लॉस एंजिल्स में आयोजित 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर भारत की बिजनेस वर्ल्ड की जानी-मानी शख्सियत ईशा अंबानी अपने पति आनंद पीरामल के साथ नजर आईं। इस खास मौके पर यह बिलेनियर कपल बेहद स्टाइलिश अंदाज में दिखाई दिया।
रेड कार्पेट पर दोनों ने फोटोग्राफरों के सामने पोज दिए और इस दौरान ईशा अंबानी का ग्लैमरस लुक हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचता नजर आया। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनके स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विंटेज वैलेंटिनो गाउन में ईशा अंबानी ने लूटी महफिल
में अपने खास अपीयरेंस के लिए ईशा अंबानी ने मशहूर फैशन हाउस वैलेंटिनो का एक विंटेज गाउन चुना था। यह स्ट्रैपलेस ब्लैक और क्रीम कलर का गाउन था, जिस पर खूबसूरत फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी की गई थी।
दिलचस्प बात यह है कि यह गाउन वैलेंटिनो हाउते कॉउचर के फॉल/विंटर 2006-2007 कलेक्शन का हिस्सा रहा है। इस क्लासिक और एलिगेंट आउटफिट में ईशा बेहद ग्रेसफुल नजर आईं और उनका यह लुक रेड कार्पेट की चर्चा का केंद्र बन गया।
View this post on Instagram
डायमंड ज्वेलरी ने बढ़ाई लुक की चमक
के लुक को और भी खास बनाने में उनकी ज्वेलरी ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपने गाउन के साथ मशहूर डिजाइनर लोरेन श्वार्ट्ज़ की शानदार डायमंड ज्वेलरी कैरी की थी।
उन्होंने चमचमाते ड्रॉप इयररिंग्स और एक खूबसूरत डायमंड चोकर-स्टाइल नेकलेस पहना था, जिसने उनके पूरे लुक में रॉयल टच जोड़ दिया। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनकी ज्वेलरी को उनके रेड कार्पेट लुक का सबसे आकर्षक हिस्सा बताया।
ऑस्कर में पहली बार आईं नजर
हालांकि ईशा अंबानी इससे पहले न्यूयॉर्क में होने वाले प्रतिष्ठित मेट गाला में कई बार शामिल हो चुकी हैं, लेकिन ऑस्कर समारोह में उनकी यह पहली उपस्थिति रही। ऑस्कर समारोह से पहले उन्होंने लॉस एंजिल्स स्थित एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स का भी दौरा किया था।
कौन हैं ईशा अंबानी?
ईशा अंबानी भारत के दिग्गज उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी हैं। उन्होंने दिसंबर 2018 में बिजनेसमैन आनंद पीरामल से शादी की थी।
साल 2022 में यह कपल जुड़वां बच्चों के माता-पिता बना। ईशा अंबानी वर्तमान में रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं और रिलायंस जियो, रिलायंस फाउंडेशन, रिलायंस फाउंडेशन इंस्टीट्यूशन ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च और धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से जुड़े कई नेतृत्वकारी कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं।



