Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

OTT पर सस्पेंस का असली बाप! नेटफ्लिक्स की ये हिंदी थ्रिलर आखिरी सीन तक घुमाएगी दिमाग, बिना गानों के भी है हिट

OTT पर सस्पेंस का असली बाप! नेटफ्लिक्स की ये हिंदी थ्रिलर आखिरी सीन तक घुमाएगी दिमाग, बिना गानों के भी है हिट

Akshaye Khanna Thriller Movie: अगर आप हिंदी मिस्ट्री थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं और ऐसी कहानियां पसंद करते हैं जो आखिरी मिनट तक आपको स्क्रीन से बांधे रखें, तो नेटफ्लिक्स पर मौजूद एक फिल्म आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकती है। हम बात कर रहे हैं साल 2017 में रिलीज हुई हिंदी मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म ‘इत्तेफाक’ की, जो अपनी दमदार कहानी और सस्पेंस से दर्शकों को लगातार उलझाए रखती है।

इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और सिद्धार्थ मल्होत्रा अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। इनके अलावा अक्षय खन्ना, मंदिरा बेदी और हिमांशु कोहली भी कहानी को मजबूती देते हैं। फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें एक भी गाना नहीं है, जो इसे पूरी तरह से कंटेंट-ड्रिवन बनाता है और सस्पेंस को कहीं भी टूटने नहीं देता।

इस मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म के हर सीन आपको करेंगे हैरान

फिल्म की शुरुआत एक जबरदस्त चेजिंग सीन से होती है, जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा का किरदार पुलिस से बचकर भागता नजर आता है। इसी दौरान उसकी कार का एक्सीडेंट हो जाता है और कहानी में सोनाक्षी सिन्हा की एंट्री होती है। कुछ ही देर में सिद्धार्थ का किरदार पुलिस की गिरफ्त में आ जाता है और उस पर एक नहीं बल्कि डबल मर्डर का आरोप लग जाता है। शुरुआती तौर पर कहानी बेहद सिंपल लगती है, लेकिन जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है, एक-एक कर कई राज सामने आते हैं।

फिल्म का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट इसका सस्पेंस है। दर्शक आखिरी तक यही सोचता रह जाता है कि आखिर इस दोहरे कत्ल के पीछे एक कातिल है या दो। कहानी बार-बार करवट बदलती है और हर नया मोड़ आपको पहले से ज्यादा कन्फ्यूज कर देता है।

नेटफ्लिक्स पर फिल्म को मिली इतनी रेटिंग

फिल्म में ने एक पुलिस ऑफिसर का रोल निभाया है, जो इस रहस्यमयी केस को सुलझाने की कोशिश करता है। खास बात यह है कि आईएमडीबी के अनुसार इस किरदार के लिए पहले को अप्रोच किया गया था, लेकिन उस वक्त वह ‘फैन’ और ‘रईस’ जैसी फिल्मों में बिजी थे, जिसके चलते यह रोल अक्षय खन्ना को मिला। अगर रेटिंग की बात करें तो ‘इत्तेफाक’ को आईएमडीबी पर 7.2 की शानदार रेटिंग मिली है। फिल्म का रनटाइम सिर्फ 1 घंटा 45 मिनट है, जो इसे वीकेंड के लिए एक परफेक्ट थ्रिलर बनाता है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply