Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

Priyanka Mother Reaction: राजामौली की ‘वाराणसी’ को लेकर प्रियंका की मां ने जताई खुशी, बोलीं- बेसब्री से इंतजार

Priyanka Mother Reaction: राजामौली की ‘वाराणसी’ को लेकर प्रियंका की मां ने जताई खुशी, बोलीं- बेसब्री से इंतजार

Priyanka Chopra Mother Madhu On Varanasi: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लंबे समय बाद प्रियंका इस फिल्म के जरिए भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं और यही वजह है कि फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अब इस फिल्म को लेकर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बेटी की वापसी पर अपनी खुशी खुलकर जाहिर की है।

हाल ही में समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान मधु चोपड़ा ने कहा कि वह प्रियंका को दोबारा भारतीय फिल्मों में देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय बाद प्रियंका का इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में लौटना मेरे लिए बहुत खास है। मैं उतनी ही बेसब्री से ‘वाराणसी’ का इंतजार कर रही हूं, जितना बाकी दर्शक। मधु चोपड़ा के इस बयान के बाद फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म वाराणसी

फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि इसका निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं, जिन्होंने ‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ जैसी ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। राजामौली की फिल्मों का स्केल और कहानी कहने का अंदाज पहले ही दर्शकों का दिल जीत चुका है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा का उनके साथ काम करना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

वाराणसी के स्टार कास्ट और बजट

फिल्म में प्रियंका के साथ महेश बाबू लीड रोल में नजर आएंगे, जबकि अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘वाराणसी’ का बजट करीब 1300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बनाता है। यह फिल्म रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ के बाद दूसरी सबसे बड़ी बिग बजट फिल्म मानी जा रही है।

प्रियंका चोपड़ा की फीस

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ने इस फिल्म के लिए करीब 30 करोड़ रुपये की फीस ली है। फिल्म को ग्लोबल लेवल पर बड़े पैमाने पर रिलीज करने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि ‘वाराणसी’ 7 अप्रैल 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कुल मिलाकर, प्रियंका चोपड़ा की में वापसी और राजामौली का निर्देशन ‘वाराणसी’ को पहले से ही एक मेगा प्रोजेक्ट बना चुका है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply