Please assign a menu to the primary menu location under menu

Trending

Ram Navami 2026 Wishes: रामनवमी के मौके पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को दें शुभकामनाएं, यहां से भेजें विशेज

Ram Navami 2026 Wishes
Image Source : FREEPIK

राम नवमी हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है, जो चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। यह दिन भगवान विष्णु के सातवें अवतार, मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष राम नवमी का त्योहार 26 मार्च 2026 और 27 मार्च 2026 दोनों दिन मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर राम मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। इस खास मौके पर लोग अपनों को शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, करीबियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां से विशेज, कोट्स, मैसेज शेयर कर सकते हैं। 

1.राम तो घर-घर में हैं, राम हर आंगन में हैं,
मन से रावण जो निकाले, राम उसके मन में हैं।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

2. राम जी की ज्योति से नूर मिला है,
सबके दिलो को सुरूर मिला है,
जो भी गया राम जी के द्वार,
कुछ न कुछ जरूर मिला है।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

3. गुणवान तुम, बलवान तुम,
भक्तों को देते हो वरदान तुम,
भगवान तुम, पालनहार तुम,
मुश्किल को कर देते आसान तुम।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

4. जिनके मन में श्री राम है,
भाग्य में उसके वैकुण्ठ धाम है,
उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिया,
संसार में उसका कल्याण है।
राम नवमी की हार्दिक बधाई।

5. राम नवमी का पर्व है आया,
खुशियां लेकर साथ है लाया
जप लो राम का प्यारा नाम,
जीवन में आएगी नई बहार।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

6. श्री रामचन्द्र कृपालु भज मन
हरण भवभय दारुणाम
नवकंज लोचन, कंज मुख कर
कंज, पद कंजारुणम।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

7. राम जिनका नाम है, अयोध्या जिनका धाम है,
ऐसे रघुनंदन को हमारा प्रणाम है।
आपको और आपके परिवार को राम नवमी की ढेर सारी शुभकामनाएं

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply