Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

Ramayana Update: ‘पंचायत’ के प्रह्लाद चाचा की रामायण में एंट्री, फैसल मलिक निभाएंगे कुंभकर्ण का दमदार किरदार

Ramayana Update: ‘पंचायत’ के प्रह्लाद चाचा की रामायण में एंट्री, फैसल मलिक निभाएंगे कुंभकर्ण का दमदार किरदार

Ranbir Kapoor Ramayana: डायरेक्टर नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म रामायण लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर रोज नए अपडेट सामने आ रहे हैं। अब इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट में ‘पंचायत’ के प्रह्लाद चाचा यानी फैसल मलिक की एंट्री की खबरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि वह इस फिल्म में रावण के भाई कुंभकर्ण का किरदार निभाते नजर आएंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैसल मलिक को कुंभकर्ण के किरदार के लिए फाइनल कर लिया गया है। इससे पहले इस रोल के लिए बॉबी देओल का नाम चर्चा में था, लेकिन अब मेकर्स ने फैसल मलिक को यह अहम भूमिका सौंपी है। उनकी पर्सनैलिटी और स्क्रीन प्रेजेंस इस किरदार के लिए उपयुक्त मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, फैसल मलिक ने हाल ही में कुंभकर्ण के इंट्रोडक्शन सीन की शूटिंग पूरी की है। इस सीन में उनके साथ Yash नजर आए, जो फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे हैं। यह शूट मुंबई के प्राइम फोकस स्टूडियो में इंटरनेशनल एक्शन टीम के साथ किया गया।

बाकी एक्शन सीन्स की शूटिंग बाकी

खबरों के मुताबिक, कुंभकर्ण और राम के बीच होने वाले युद्ध के सीन्स की शूटिंग अभी बाकी है। मेकर्स इन सीन्स को बड़े पैमाने पर शूट करने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे फिल्म को एक भव्य रूप दिया जा सके। फिल्म को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है कि मेघनाद के किरदार के लिए राघव जुयाल का नाम सामने आ रहा है। हालांकि, इस पर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

दमदार स्टारकास्ट से सजी है फिल्म

रामायण में पहले से ही कई बड़े सितारे जुड़े हुए हैं। भगवान राम, साईं पल्लवी सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान के रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा अरुण गोविल, लारा दत्ता, काजल अग्रवाल और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। बताया जा रहा है कि इस साल दिवाली पर रिलीज हो सकता है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक कई कास्टिंग अपडेट्स की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply