Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

Rashmika Mandanna की शादी पर सवाल सुनते ही ऋषभ शेट्टी दिया ‘साइलेंट’ रिएक्शन, लोगों को याद आया पुराना विवाद

Rashmika Mandanna की शादी पर सवाल सुनते ही ऋषभ शेट्टी दिया ‘साइलेंट’ रिएक्शन, लोगों को याद आया पुराना विवाद

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Wedinng: साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में निजी समारोह के बीच सात फेरे लिए। शादी को पूरी तरह प्राइवेट रखा गया, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। लंबे समय से दोनों के रिलेशनशिप को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन उन्होंने कभी भी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की थी। ऐसे में अचानक शादी की खबर ने फैंस को चौंका दिया।

सूत्रों के मुताबिक, समारोह बेहद सादगीपूर्ण लेकिन शाही अंदाज में आयोजित किया गया। उदयपुर के एक लग्जरी वेन्यू में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न हुआ। सोशल मीडिया पर हालांकि अब तक शादी की आधिकारिक तस्वीरें सामने नहीं आई हैं, लेकिन फैंस इस नई जोड़ी को ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।

ऋषभ शेट्टी की चुप्पी बनी चर्चा

शादी की खबर के बीच एक और नाम सुर्खियों में आ गया । रश्मिका की डेब्यू कन्नड़ फिल्म किरिक पार्टी के निर्देशक ऋषभ से जब मीडिया ने इस शादी को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी। वे बस हल्की मुस्कान के साथ ‘थैंक यू’ कहकर आगे बढ़ गए।

यह वाकया उस समय का है जब ऋषभ अपनी आगामी फिल्म जय हनुमान से जुड़े एक इवेंट में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंत्रालयम में आयोजित श्री राघवेंद्र गुरुवैभवोत्सव के समापन समारोह में भी शिरकत की। मीडिया से बातचीत में जब उनसे धार्मिक फिल्मों में काम करने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि एक कलाकार के लिए अच्छी स्क्रिप्ट और दमदार किरदार ही सबसे अहम होते हैं।

लोगों को पुराना विवाद फिर आया याद

की निजी जिंदगी पहले भी सुर्खियों में रही है। साल 2017 में उन्होंने अपने से 13 साल बड़े रक्षित शेट्टी से सगाई की थी, जो 2018 में टूट गई। बाद में एक इंटरव्यू में रश्मिका ने उनके प्रोडक्शन हाउस परमवाह स्टूडियो
को ‘सो कॉल्ड प्रोडक्शन हाउस’ कह दिया था। इस बयान के बाद इंडस्ट्री में हलचल मच गई थी और ऋषभ ने भी अप्रत्यक्ष रूप से नाराजगी जताई थी।

अब विजय और रश्मिका की शादी के बाद जहां फैंस उनके नए सफर को लेकर उत्साहित हैं, वहीं ऋषभ शेट्टी की चुप्पी ने इस पूरे घटनाक्रम को और भी दिलचस्प बना दिया है। सोशल मीडिया पर इस रिएक्शन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply