Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

Rohit Sharma: मालद्वीप में परिवार संग छुट्टी मनाने के बाद एक्शन मोड में दिखे रोहित शर्मा, नेट्स में दिखा फुल फोकस; VIDEO

 

Rohit Sharma: पांच बार की आईपीएल विजेता टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा बीते कुछ दिनों से अपने परिवार के साथ मालद्वीप में छुट्टियां मना रहे थे। जहां से उन्होंने कई खूबसूरत फोटोज और वीडियो शेयर किए।

परिवार के साथ छुट्टियां मनाकर लौटे रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आते ही एक्शन मोड में नजर आए। 28 मार्च से होने वाले आईपीएल 2026 के लिए रोहित शर्मा ने जमकर अभ्यास करना शुरू कर दिया है।

Rohit Sharma ने शुरू की तैयारी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में देखा गया कि मुंबई इंडियंस के धाकड़ ओपनर रोहित शर्मा नेट्स में बल्लेबाजी का अभ्यास करते दिखे। रोहित हर दिशा में शॉट मारने का अभ्यास करते दिखे। आपको बता दें कि आईपीएल 2025 में हिटमैन मुंबई इंडियंस के लिए बतौर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलते थे। लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया है।

6वीं बार ट्रॉफी जीतना चाहेगी MI

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। पिछले सीजन में भी MI प्लेऑफ से बाहर हुई थी। अब हार्दिक पांड्या एंड कंपनी की कोशिश यही होगी इस ट्रॉफी पर 6वीं बार कब्जा जमाया जा सके। मुंबई इंडियंस के प्रैक्टिस कैंप में अभी शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, अल्लाह गजनफर, नमन धीर, राजा अंगद बावा, रॉबिन मिंज, रघु शर्मा, मयंक रावत, दानिश मालेवार, मोहम्मद इजहार और अश्विनी कुमार जैसे खिलाड़ी शामिल हुए हैं।

मुंबई इंडियंस का पहला मैच कब?

ऐसा माना जा रहा है रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और कप्तान हार्दिक पांड्या जैसे अहम सदस्यों के जल्द ही टीम से जुड़ेंगे। मुंबई इंडियंस 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply