
Sanju Samson: टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की फॉर्म टीम मैनेजमेंट के लिए बड़ा चिंता का विषय बना हुआ है। संजू ने जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में महज 46 रन बनाए थे। ऐसे में सैमसन के पास विश्व कप से पहले खुद का साबित करने का एक आखिरी मौका है।
Sanju Samson: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए सभी टीमों ने कमर कस ली है। भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली है।
टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की फॉर्म टीम मैनेजमेंट के लिए बड़ा चिंता का विषय बना हुआ है। संजू ने जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में महज 46 रन बनाए थे। ऐसे में सैमसन के पास विश्व कप से पहले खुद का साबित करने का एक आखिरी मौका है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ बुरी तरह फेल हुए Sanju Samson
संजू सैमसन न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में बुरी तरह फेल हुए, पांच मैचों में उनके बल्ले से एक अर्धशतक तक नहीं निकला। वहीं दूसरी ओर टीम में शामिल हुए ईशान किशन ने रनों का अंबार लगा दिया। इस खिलाड़ी ने सीरीज में चार मैच खेले और उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक भी निकला।
Sanju Samson के पास आखिरी मौका
ऐसे में संजू सैमसन का अब प्लेइंग इलेवन में रहना मुश्किल नजर आ रहा है लेकिन बता दें इस खिलाड़ी के पास अभी एक मौका और है। संजू सैमसन अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले वॉर्मअप मैच में रन बना दें तो हालात उनके हक में हो सकते हैं। टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्मअप मैच बुधवार, 4 फरवरी को नवी मुंबई में खेलना है।
वॉर्मअप मैच में सैमसन को दिखाना होगा दम
कहने को ये वॉर्मअप मैच है लेकिन इस मुकाबले के सभी टिकट बिक चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 35 हजार टिकट सेल हो चुके हैं, मतलब यहां भी हाउस फुल होने वाला है। संजू सैमसन को वॉर्मअप मैच में भी मौका दिया जा सकता है, अगर वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ विस्फोटक पारी खेल लें तो भी उनका प्लेइंग इलेवन में बने रहना मुमकिन है।



