Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद कुलदीप यादव की नई पारी, वंशिका संग जल्द लेंगे सात फेरे; सामने आई डेट

 

Kuldeep Yadav marriage date announcement: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद खिलाड़ियों के जश्न का सिलसिला लगातार जारी है। इस जीत के बाद भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव के जीवन में भी एक नई पारी की शुरुआत होने जा रही है। क्रिकेट मैदान पर अपनी फिरकी से कमाल करने वाले कुलदीप अब निजी जिंदगी में भी बड़ा कदम उठाने के लिए तैयार हैं।

दरअसल, कुलदीप यादव जल्द ही अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। दोनों की शादी की तारीख सामने आ चुकी है और परिवार के साथ-साथ फैंस भी इस खास मौके को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि शादी समारोह उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में आयोजित किया जाएगा।

14 मार्च को मसूरी में लेंगे Kuldeep Yadav सात फेरे

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) के घर भी जश्न का माहौल है। इसी बीच अब उनकी शादी की खबर ने फैंस को एक और खुशखबरी दे दी है। कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ 14 मार्च को मसूरी में सात फेरे लेने वाले हैं।

दोनों की सगाई पिछले साल 4 जून को लखनऊ में हुई थी। कुलदीप (Kuldeep Yadav) के कोच कपिल पांडे ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि 12 मार्च को परिवार और करीबी लोग मसूरी के लिए रवाना होंगे। इसके बाद 13 मार्च को हल्दी समेत अन्य प्री-वेडिंग रस्में आयोजित की जाएंगी और 14 मार्च को शादी संपन्न होगी।

17 मार्च को लखनऊ में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ के होटल द सेंट्रम में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। यही वह जगह है जहां दोनों की सगाई भी हुई थी। होटल प्रबंधन के मुताबिक इस खास आयोजन के लिए करीब 35 कमरे बुक किए गए हैं और मेहमानों की संख्या बढ़ने की संभावना भी है। रिसेप्शन के लिए होटल का मुख्य बॉलरूम रिजर्व किया गया है जहां कई खास मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है।

क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की हस्तियां हो सकती हैं शामिल

कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) की शादी और रिसेप्शन में क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा बीसीसीआई के अधिकारी, कुछ राजनेता और बॉलीवुड से जुड़े लोग भी इस खास मौके पर मौजूद रह सकते हैं। हालांकि मेहमानों की आधिकारिक सूची अभी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि टीम इंडिया के कई खिलाड़ी अपनी व्यस्तता के अनुसार समारोह में शामिल हो सकते हैं।

बचपन की दोस्ती अब बनेगी जीवनसाथी का रिश्ता

कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) और वंशिका एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। बताया जाता है कि दोनों के बीच नजदीकियां कुलदीप के अंडर-19 क्रिकेट खेलने के दौरान बढ़ीं। वंशिका पढ़ाई में काफी तेज मानी जाती हैं और अपनी उच्च शिक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भी रह चुकी हैं। उनके पिता योगेंद्र सिंह भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में कार्यरत हैं और दोनों परिवार मूल रूप से कानपुर से ही ताल्लुक रखते हैं।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply