Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

T20 World Cup final से पहले दो सूरमा बने सूर्या-गंभीर के लिए बड़ा सिरदर्द, फाइनल मुकाबले से पहले निकालना होगा कोई हल

 

T20 World Cup 2026 में डिफेडिंग चैंपियन यानी टीम इंडिया ने एक बार फिर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाज संजू सैमसन के बल्ले ने जमकर आग उगली।

भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली है लेकिन कप्तान सूर्या और कोच गंभीर के लिए अब खुशी के साथ-साथ कुछ चिंताएं भी बढ़ गई हैं। अगर भारत को ये विश्व कप का खिताब अपने नाम करना है तो टीम को इस बड़ी समस्या का हल निकालना बहुत जरूरी है।

अभिषेक-वरुण टीम इंडिया के लिए बने बड़ा सिरदर्द

टीम मैनेजमेंट को और भारतीय फैंस को वर्ल्ड के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और वर्ल्ड के नंबर-1 टी20 गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती के हालिया प्रदर्शन ने काफी निराश किया हुआ है। अभिषेक शर्मा के बल्ले से इस पूरे विश्व कप में कुछ खास पारी देखने को नहीं मिली। जिसके चलते फाइनल से पहले टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में बदलाव की चर्चा जोरों पर है।

T20 World Cup: अभिषेक शर्मा बुरी तरह फ्लॉप

अभिषेक शर्मा पूरे टूर्नामेंट में ICC टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 के तौर पर उतरे है, इस वर्ल्ड कप में अब तक निराशाजनक फॉर्म से जूझ रहे हैं। 7 मैचों में उन्होंने सिर्फ 89 रन बनाए हैं, जिसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल है। बाकी पारियां काफी कमजोर रहीं हैं, कई बार डक और कम स्कोर पर वह पवेलियन लौटे हैं। सेमीफाइनल में भी वे फ्लॉप साबित हुएय़ उनकी स्ट्राइक रेट और औसत काफी नीचे आ गया है। हालांकि वह विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, जो अभी तक नहीं दिखी है।

ऐसे में टीम के सामने बड़ा सवाल है कि क्या अभिषेक को फाइनल में मौका देना चाहिए? स्क्वॉड में रिंकू सिंह जैसे मजबूत फिनिशर और बाकी विकल्प मौजूद हैं, जो टॉप ऑर्डर में एडजस्ट हो सकते हैं। लगातार खराब प्रदर्शन ने उनकी जगह को जोखिम में डाल दिया है। ऐसे में फाइनल मैच से पहले टीम मैनेजमेंट कोई बड़ा कदम भी उठा सकता है।

T20 World Cup: वरुण चक्रवर्ती की फॉर्म ने बढ़ाई टेंशन

दूसरी तरफ, वरुण चक्रवर्ती भी फॉर्म में नहीं दिख रहे। टूर्नामेंट में उन्होंने 8 मैचों में 13 विकेट जरूर झटके हैं, लेकिन उनकी इकॉनमी रेट 8.85 तक पहुंच गई है, जो काफी महंगी है। सेमीफाइनल में उन्होंने 4 ओवर में 64 रन लुटाए, जो उनके करियर का सबसे खराब प्रदर्शन रहा। पिछले 4 मैचों में वह सिर्फ 1-1 विकेट ही ले पाए हैं और तीन बार 40+ रन खर्च किए हैं।

स्क्वॉड में कुलदीप यादव जैसे स्टार स्पिनर मौजूद हैं, जो फाइनल में बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं, खासकर अहमदाबाद की पिच पर जहां स्पिनर्स ज्यादा प्रभावी रहते हैं। वरुण के पास मिस्ट्री स्पिन है, लेकिन हालिया गिरावट ने टीम को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या मैनेजमेंट वरुण की जगह कुलदीप यादव को प्लेइंग XI में मौका दे सकते हैं।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply