
Top TV Shows TRP Report: टीवी इंडस्ट्री में हर हफ्ते टीआरपी की जंग और भी दिलचस्प होती जा रही है। इस बार की टीआरपी रिपोर्ट ने सभी को चौंका दिया है, क्योंकि लंबे समय तक नंबर वन पर रहने वाला शो अनुपमा अब टॉप 5 से बाहर होने की कगार पर पहुंच गया है। वहीं दूसरी ओर ये रिश्ता क्या कहलाता है ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है।
एक समय टीआरपी चार्ट पर राज करने वाला इस हफ्ते 4.88 फीसदी रेटिंग के साथ पांचवें नंबर पर खिसक गया है। शो की कहानी में लगातार आ रहे बदलाव और नए ट्रैक दर्शकों को उतना आकर्षित नहीं कर पा रहे हैं, जितना पहले करते थे। ये रिश्ता क्या कहलाता है 5.86 फीसदी रेटिंग के साथ इस हफ्ते टॉप पर पहुंच गया है। शो की लगातार बदलती कहानी और नई पीढ़ी के किरदार दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं, जिससे इसकी लोकप्रियता बरकरार है।
‘नागिन 7’ और ‘सहर होने को है’ की मजबूत पकड़
एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 7’ लगातार दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाए हुए है। वहीं इस हफ्ते तो इसने लंबी छलांग लगाते हुए दूसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई है। दरअसल, फैंस के शो में नई नागिन की एंट्री और उतार-चढ़ाव काफी पसंद आ रहे हैं। जो फैंस को बांधे हुए है और यही वजह है कि इस हफ्ते इसे 5.74 फीसदी रेटिंग मिली है। सहर होने को है ने 5.26 फीसदी बज रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई है।
पुराने शो की वापसी
टॉप 5 की लिस्ट में के दूसरे सीजन ने अपनी जगह बनाई है। 22 पहले इस सीरियल को दर्शकों का जितना प्यार मिला था, उतना ही अब इसके दूसरे सीजन को भी मिल रहा है। करीब 4.92 फीसदी बज रेटिंग के साथ ये शो चौथे नंबर पर है। टीआरपी लिस्ट में नए शोज भी तेजी से अपनी जगह बना रहे हैं। तू जूलियट जट्ट दी छठे और दो दुनिया एक दिल सातवें नंबर पर हैं। इन शोज को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट साफ दिखाती है कि दर्शकों की पसंद तेजी से बदल रही है।



