Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

U19 World Cup जीतने के बाद भी टीम इंडिया को नहीं मिली प्राइज मनी, जानिए क्या कहता है ICC का नियम

 

India U19 didn’t recieved any prize money from ICC भारतीय अंडर-19 टीम ने एक बार फिर दुनिया को दिखा दिया कि भविष्य का भारतीय क्रिकेट कितने मजबूत हाथों में है। 6 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 100 रनों से जीत दर्ज की और रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप अपने नाम किया। आयुष म्हात्रे की कप्तानी में खेल रही इस टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए खिताब पर कब्जा जमाया।

हालांकि खिताबी जीत के बाद जहां जश्न का माहौल था, वहीं एक सवाल भी तेजी से उठा क्या टीम इंडिया को ICC की ओर से प्राइज मनी मिलेगी? जवाब सामने आया तो फैन्स हैरान रह गए, क्योंकि वर्ल्ड चैंपियन बनने के बावजूद भारतीय अंडर-19 टीम को ट्रॉफी के अलावा कोई इनामी राशि नहीं दी गई। इसके पीछे ICC के नियम और सोच ने सबका ध्यान खींचा।

क्यों नहीं मिलती U19 World Cup में प्राइज मनी?

दरअसल, आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप (U19 World Cup) को एक डेवलपमेंट टूर्नामेंट के तौर पर देखता है। ICC का मानना है कि यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को तैयार करने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच के लिए मेंटरशिप देने का माध्यम है। इसी वजह से इस टूर्नामेंट में जीतने वाली या हिस्सा लेने वाली किसी भी टीम को प्राइज मनी नहीं दी जाती।

U19 World Cup: डेवलपमेंट फंड से पहले ही मिलती है मदद

ICC के नियमों के अनुसार, सभी क्रिकेट बोर्ड्स को पहले से ही क्रिकेट डेवलपमेंट फंड के रूप में ICC रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। ऐसे में अंडर-19 वर्ल्ड कप को विकासात्मक प्रतियोगिता मानते हुए अलग से प्राइज मनी देना ‘डबल फंडिंग’ माना जाएगा। यही वजह है कि ICC ने इस टूर्नामेंट में ट्रॉफी और सम्मान तक ही इनाम सीमित रखा है।

U19 World Cup: BCCI का बड़ा ऐलान

अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय टीम को बीसीसीआई ने बड़ी सौगात दी है। बोर्ड ने छठी बार वर्ल्ड चैंपियन बनी अंडर-19 टीम के लिए 7.5 करोड़ रुपये की नकद इनामी राशि का ऐलान किया है, जिससे खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का हौसला और बढ़ गया है।

बीसीसीआई सेक्रेटरी देवाजीत सैकिया ने कहा कि इंग्लैंड को हराकर वर्ल्ड कप जीतने के बाद पूरा देश खुशी से झूम रहा है। उन्होंने बताया कि इसी उपलब्धि के सम्मान में बोर्ड ने विजेता टीम को 7.5 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप अपने नाम किया।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply