Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

Ustaad Bhagat Singh Collection: ‘उस्ताद भगत सिंह’ बॉक्स ऑफिस पर ढही, 7 दिन में आधा बजट भी नहीं निकाल पाई

Ustaad Bhagat Singh Collection: ‘उस्ताद भगत सिंह’ बॉक्स ऑफिस पर ढही, 7 दिन में आधा बजट भी नहीं निकाल पाई

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 7: पवन कल्याण की एक्शन ड्रामा फिल्म उस्ताद भगत सिंह से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन रिलीज के एक हफ्ते के भीतर ही फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ गई है। शानदार ओपनिंग के बावजूद उस्ताद भगत सिंह अपनी पकड़ बनाए रखने में नाकाम रही और अब बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है।

उस्ताद भगत सिंह ने पहले दिन 34.75 करोड़ रुपये के साथ दमदार शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे दिन से ही इसके कलेक्शन में गिरावट शुरू हो गई। दूसरे दिन फिल्म ने 9 करोड़, तीसरे दिन 9.10 करोड़ और चौथे दिन 7.50 करोड़ का कारोबार किया। इसके बाद वीकडेज में फिल्म का प्रदर्शन और कमजोर हो गया। पांचवें दिन 2.50 करोड़ और छठे दिन 1.75 करोड़ कमाने के बाद सातवें दिन फिल्म का कलेक्शन गिरकर महज 0.99 करोड़ रह गया।

7 दिनों में आधा बजट भी नहीं निकाल पाई

सात दिनों में उस्ताद भगत सिंह की कुल कमाई 65.59 करोड़ रुपये तक पहुंची है। करीब 150 करोड़ के बजट में बनी उस्ताद भगत सिंह ने अब तक अपने बजट का आधा भी नहीं वसूल किया है। ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 85 करोड़ के आसपास सिमट सकता है, जिससे इसे बॉक्स ऑफिस पर असफल फिल्मों की श्रेणी में रखा जा सकता है।

धुरंधर 2 से मिली कड़ी टक्कर

उस्ताद भगत सिंह की कमजोर परफॉर्मेंस की एक बड़ी वजह का जबरदस्त क्रेज भी माना जा रहा है। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने देशभर में शानदार कमाई करते हुए अन्य फिल्मों के कलेक्शन पर सीधा असर डाला है। हैरानी की बात यह है कि तेलुगू राज्यों में भी उस्ताद भगत सिंह को कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ा। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह फिल्म कितनी रिकवरी कर पाती है।

पवन कल्याण की लगातार चौथी फ्लॉप

अगर मौजूदा ट्रेंड जारी रहता है, तो यह पवन कल्याण की लगातार चौथी असफल फिल्म साबित हो सकती है। इससे पहले उनकी ‘ब्रो’, ‘हरि हर वीरा मल्लू’ और ‘दे कॉल हिम OG’ भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी थीं। का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है। उस्ताद भगत सिंह में श्रीलीला, राशि खन्ना, आर पार्थिबन और केएस रविकुमार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply