Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

WI vs SCO: हेटमायर की फिफ्टी, शेफर्ड का पंजा; वेस्टइंडीज ने जीत के साथ किया टी20 विश्व कप का आगाज, स्कॉटलैंड को 35 रनों से हराया

 WI vs SCO: दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत जीत के साथ की है। वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रनों से हराकर विश्व कप का खाता खोला।

वेस्टइंडीज की इस जीत में सबसे बड़ा योगदान शिमरोन हेटमायर की तूफानी बैटिंग और रोमारियो शेफर्ड की शानदार हैट्रिक का रहा। इस फतह के साथ कैरीबियन टीम ग्रुप सी के टेबल में टॉप में पहुंच गई है।

WI vs SCO: शिमरोन हेटमायर का तूफान

पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज ने धीमी शुरुआत की लेकिन शिमरोन हेटमायर की तूफानी अर्धशतकीय पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने धीमी शुरुआत से उबरते हुए पांच विकेट पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया। स्कॉटलैंड की पारी 147 रनों पर सिमट गई। वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने बीच के ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

उन्होंने 36 गेंदों में 64 रन बनाए जिसमें छह छक्के और दो चौके शामिल थे। उन्होंने इस दौरान महज पारी में 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्हें रोवमैन पॉवेल का मजबूत साथ मिला, दोनों ने मिलकर 81 रनों की तेज साझेदारी की, जिससे वेस्टइंडीज 182 रन के कॉम्पिटीटिव स्कोर तक पहुंच गया।

WI vs SCO: लगातार गिरे स्कॉटलैंड के विकेट

इसके जवाब में स्कॉटलैंड ने अच्छी शुरुआत की लेकिन उनके पास चेज को मेंटेन रखने के लिए जरूरी पावर नहीं थी। कप्तान रिची बेरिंगटन ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए, जबकि टॉम ब्रूस ने 35 रन का योगदान दिया, लेकिन लगातार विकेट गिरने से उनकी रफ्तार रुक ​​गई। जेसन होल्डर ने 100 टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले पहले वेस्टइंडीज खिलाड़ी बनकर एक बड़ा माइलस्टोन हासिल किया।

रोमारियो शेफर्ड की हैट्रिक और फाइफर

मैच का मेन अट्रैक्शन रोमारियो शेफर्ड रहे जिन्होंने 20 रन देकर 5 विकेट का शानदार स्पेल डाला। उन्होंने स्कॉटलैंड के लोअर ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया, 5 गेंदों में चार विकेट लिए जिसमें एक हैट्रिक भी शामिल थी, और स्कॉटलैंड को 18.5 ओवर में 147 रन पर ऑल आउट कर दिया। इस जीत ने टूर्नामेंट से पहले की चुनौतियों के बाद वेस्टइंडीज के लिए एक मजबूत शुरुआत की।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply