Women T20 World Cup: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का आईसीसी ने ऐलान कर दिया है। इस टूर्नामेंट का आयोजन इंग्लैंड में होने वाला है। 12 जून से वर्ल्ड कप का आगाज होगा।
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला 14 जून को एजबेस्टन में खेला जाएगा। बता दें कि यह भारत का टूर्नामेंट में पहला मैच भी होगा।
दो ग्रुप में 12 टीमों का बांटा गया
महिला टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। कुल 12 टीमें टी20 वर्ल्ड कप में इस बार भाग लेंगी। 6-6 टीमों के 2 ग्रुप बनाए गए हैं। ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड हैं। वहीं ग्रुप बी में आयरलैंड, स्कॉटलैंड, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज हैं।
Women T20 World Cup: कब-कब हैं टीम इंडिया के मैच?
14 जून को भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। ये इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम का पहला मुकाबला भी होगा। इसके बाद 17 जून को भारत की भिड़ंत नीदरलैंड से हेडिंग्ले में होगी। 21 जून को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ओल्ड ट्रेफर्ड में मुकाबला होगा। 25 जून को भारत और बांग्लादेश ओल्ड ट्रेफर्ड में आमने-सामने होंगे। भारत अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
Save the dates 🗓️
With all 12 teams locked in, presenting the full fixture list for ICC Women’s 2026 🏆
Details ➡️
— ICC (@ICC)
Save the dates 🗓️
With all 12 teams locked in, presenting the full fixture list for ICC Women’s 2026 🏆
Details ➡️
— ICC (@ICC)
Women T20 World Cup: कब खेला जाएगा फाइनल?
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (Women T20 World Cup:) में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 6-6 के 2 ग्रुप में रखा गया है। दोनों ग्रुप से टॉप 2 टीमें सीधा सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी। इसके बाद फिर 5 जुलाई को टूर्नामेंट का फाइनल लॉर्ड्स में खेला जाएगा।



