Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

WPL 2026 Final: दिल्ली कैपिटल्स को अंतिम ओवर में हराकर आरसीबी ने खिताब जीता, दूसरी बार बनी चैंपियन

 

WPL 2026 Final: महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर दूसरी बार महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त रोमांच देखने को मिला, जहां आरसीबी ने अंतिम ओवर में मुकाबला अपने नाम किया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने महिला प्रीमियर लीग के इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज़ फाइनल मुकाबले में हासिल करते हुए 2024 के बाद दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को लगातार चौथी बार फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

WPL 2026: 204 रनों का लक्ष्य हासिल कर आरसीबी ने जीता फाइनल

204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। ग्रेस हैरिस महज 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। शुरुआती झटके के बाद दिल्ली की टीम को लगा कि मैच उनके पक्ष में जा सकता है, लेकिन स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने मिलकर यह गलतफहमी दूर कर दी। खास तौर पर मंधाना ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले की दिशा ही बदल दी।

पावरप्ले में दोनों ने टीम का स्कोर 59 रन तक पहुंचाया। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए 29 गेंदों में 50 रन जोड़े। 10 ओवर के भीतर आरसीबी का स्कोर 100 रन के पार पहुंच चुका था। मंधाना और वॉल ने सिर्फ 58 गेंदों में शतकीय साझेदारी कर दिल्ली के गेंदबाजों का मनोबल तोड़ दिया।

जॉर्जिया वॉल ने 37 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जबकि मंधाना ने सिर्फ 23 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी। दोनों ने मिलकर 92 गेंदों में 165 रन की विशाल साझेदारी निभाई। 79 रन के निजी स्कोर पर वॉल आउट जरूर हुईं, लेकिन तब तक आरसीबी मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी थी।

WPL 2026: आखिरी ओवर का रोमांच

19वें ओवर में दिल्ली ने मैच में वापसी की कोशिश की। शिनेले हेनरी ने स्मृति मंधाना को 87 रन पर बोल्ड कर आरसीबी पर दबाव बना दिया। इसके बाद राधा यादव को जीवनदान मिला और आखिरी ओवर में जरूरी 10 रन राधा ने दो चौकों की मदद से पूरे कर दिए। इस जीत के साथ दिल्ली को लगातार चौथी बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply